समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
BREAKING NEWS
बरकाकाना के हेहल स्थित सीमेंट और इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में टरबाइन धमाका, तीन की मौत, एक घायल, मचा हड़कंपउत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय कंजगी में खेलो झारखंड खेलो–2026 का शुभारंभझारखंड कोलयरी मजदूर यूनियन ने विस्थापितों के इलाज को लेकर चिकित्सा प्रभारी से की वार्ता, विस्थापितों व प्रभावितों के इलाज नहीं होने पर जताया रोषएचईसी के समग्र पुनरुद्धार को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने संसदीय समिति के अध्यक्ष से की मुलाकातएसवीएम तेहरातांड़ में सीएसआर के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 43 स्कूली बच्चों की हुई जांचझारखण्ड के मुख्यमंत्री सह झामुमो केन्द्रीय अध्यक्ष हेमन्त सोरेन के 51वें जन्मदिन मनायाJPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को CID ने किया गिरफ्तारजमीन विवाद में दो बुजुर्गों की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को लिया हिरासत मेंझारखंड में प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स पर क्या बोले हेमंत सोरेनअंतरराज्यीय आपराधिक गिरोह पर शिकंजा, कोरई गैंग के 11 अभियुक्तों को भेजा जेलविश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, अर्पित किए श्रद्धा सुमनJPSC-JSSC विवाद में निर्जला अनशन पर बैठे जयराम महतो, बोले- CBI जांच हो, CM छात्रों से करें सीधी बातरामगढ़-पतरातू फोरलेन पर कुरसे गांव के निकट धूं-धूं कर जली बाइक, चालक फरार, जांच में जुटी भदानीनगर पुलिसझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले, 'छात्रों से बातचीत को तैयार सरकाररांची- भूख हड़ताल पर बैठे एक शख़्स की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में किया गया शिफ़्ट
BREAKING
बरकाकाना के हेहल स्थित सीमेंट और इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में टरबाइन धमाका, तीन की मौत, एक घायल, मचा हड़कंपउत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय कंजगी में खेलो झारखंड खेलो–2026 का शुभारंभझारखंड कोलयरी मजदूर यूनियन ने विस्थापितों के इलाज को लेकर चिकित्सा प्रभारी से की वार्ता, विस्थापितों व प्रभावितों के इलाज नहीं होने पर जताया रोषएचईसी के समग्र पुनरुद्धार को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने संसदीय समिति के अध्यक्ष से की मुलाकातएसवीएम तेहरातांड़ में सीएसआर के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 43 स्कूली बच्चों की हुई जांचझारखण्ड के मुख्यमंत्री सह झामुमो केन्द्रीय अध्यक्ष हेमन्त सोरेन के 51वें जन्मदिन मनायाJPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को CID ने किया गिरफ्तारजमीन विवाद में दो बुजुर्गों की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को लिया हिरासत मेंझारखंड में प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स पर क्या बोले हेमंत सोरेनअंतरराज्यीय आपराधिक गिरोह पर शिकंजा, कोरई गैंग के 11 अभियुक्तों को भेजा जेलविश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, अर्पित किए श्रद्धा सुमनJPSC-JSSC विवाद में निर्जला अनशन पर बैठे जयराम महतो, बोले- CBI जांच हो, CM छात्रों से करें सीधी बात

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बरकाकाना के हेहल स्थित सीमेंट और इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में टरबाइन धमाका, तीन की मौत, एक घायल, मचा हड़कंप
4 days ago
उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय कंजगी में खेलो झारखंड खेलो–2026 का शुभारंभ
4 days ago
झारखंड कोलयरी मजदूर यूनियन ने विस्थापितों के इलाज को लेकर चिकित्सा प्रभारी से की वार्ता, विस्थापितों व प्रभावितों के इलाज नहीं होने पर जताया रोष
4 days ago
एचईसी के समग्र पुनरुद्धार को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने संसदीय समिति के अध्यक्ष से की मुलाकात
5 days ago
एसवीएम तेहरातांड़ में सीएसआर के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 43 स्कूली बच्चों की हुई जांच
2 weeks ago

रजरप्पा की धरती पर जुटेंगे देश-प्रदेश के लेखक और साहित्यकार

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन रिपोर्ट : कृष्णा करमाली। चितरपुर (रामगढ़)। रजरप्पा प्रोजेक्ट परिसर...
विज्ञापन

चितरपुर (रामगढ़)। रजरप्पा प्रोजेक्ट परिसर में 25 एवं 26 जुलाई को प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) झारखंड राज्य का पाँचवाँ राज्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। वर्ष 1936 में स्थापित इस संगठन, जिसके प्रथम अध्यक्ष सुप्रसिद्ध साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद थे, के 90 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह सम्मेलन विशेष महत्व का माना जा रहा है। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय प्रलेस के महासचिव एवं प्रख्यात लेखक डॉ. सुखदेव सिंह सिरसा शामिल होंगे।

विज्ञापन

इसके अलावा रायगढ़ के नाचा थिएटर विशेषज्ञ निसार अली, प्रसिद्ध लेखक रणेंद्र, राकेश मिश्रा, कमल, शेखर मल्लिक, डॉ. अख्तर आजाद, देश के चर्चित शायर प्रो. अहमद बद्र, युवा शायर संजय सोलोमन, कवयित्री नितिशा खलखो, पार्वती तिर्की, पार्थ बनर्जी, अर्पिता, विचारक शैलेन्द्र तथा रंगकर्मी एवं पत्रकार प्रेम प्रकाश सहित देश-प्रदेश के अनेक साहित्यकार और बुद्धिजीवी भाग लेंगे।

Advertisement
Advertisement

दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर परिचर्चा, कविता पाठ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा साहित्यिक विमर्श आयोजित होंगे। इसमें राज्यभर के लेखक, चिंतक, आलोचक, छात्र एवं साहित्य प्रेमी भी शामिल होंगे। आयोजकों के अनुसार सम्मेलन का उद्देश्य झारखंड की भाषा, संस्कृति, सभ्यता और रचनात्मक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ-साथ राष्ट्रीय और वैश्विक साहित्यिक विमर्श को नई दिशा देना है।

सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के संरक्षक सेवानिवृत्त शिक्षक वासुदेव महतो, अध्यक्ष डॉ. बीएन ओहदार, संयोजक पावेल कुमार तथा स्वागत समिति के संचालक करमा मांझी (एटक) लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजकों का मानना है कि यह ऐतिहासिक सम्मेलन झारखंड के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिदृश्य में लंबे समय तक याद किया जाएगा।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top