समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई कोलकाता से गिरफ्तार, दुबई भागने से पहले चढ़ा पुलिस के हत्थेस्व. झुनिया देवी की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, जनसेवा के साथ दो एंबुलेंस का शुभारंभअरगड्डा न्यू कांलोनी में 21 वर्षों से हो रहा है गणेश महोत्सव का आयोजन, विधायक ममता देवी ने किया पंडाल का उद्घाटननशा मुक्ति अभियान को लेकर चरही एवं बहेरा पंचायत में चला जागरूकता अभियानसुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए हरितालिका तीज का विधि विधान से पूजा अर्चना कियाचुम्बा गांव में केदारनाथ धाम की भव्य झांकी के साथ मनेगा श्री गणेश पूजा महोत्सवकोयलांचल अरगड्डा, गिद्दी, भूली क्वार्टर में भगवान श्री गणेश पंडालो में भक्तों को दे रहे हैं दर्शन, पहले दिन हुई पूजा, जयकारे से गूंजा पूजन क्षेत्रगणपति जी घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारोरांची मे शारदीय दुर्गा पूजा मनाने को लेकर युवा दस्ता कमिटी 2026 का गठन किया गयाछत्रपति शाही मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए आदिवासी जन परिषद के पदाधिकारीसुरक्षा कर्मियों ने पड़ारूनाला, हेसला, अरगड्डा बंद मांईस तीन अवैध मुहानों का किया निरीक्षण, बंद मिलेडाड़ी मंडल में सेवा संकल्प अभियान को लेकर बैठक आयोजितहोसीर में किसान-रैयत संघर्ष समिति का गठन, प्रदूषण व रोजगार समेत समस्याओं के समाधान की उठी मांग100% संडे की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा की बैठक, आंदोलन की रूपरेखा तयजर्जर सड़क की जेसीबी से मरम्मत शुरू, ग्रामीणों को मिली राहत
BREAKING
गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई कोलकाता से गिरफ्तार, दुबई भागने से पहले चढ़ा पुलिस के हत्थेस्व. झुनिया देवी की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, जनसेवा के साथ दो एंबुलेंस का शुभारंभअरगड्डा न्यू कांलोनी में 21 वर्षों से हो रहा है गणेश महोत्सव का आयोजन, विधायक ममता देवी ने किया पंडाल का उद्घाटननशा मुक्ति अभियान को लेकर चरही एवं बहेरा पंचायत में चला जागरूकता अभियानसुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए हरितालिका तीज का विधि विधान से पूजा अर्चना कियाचुम्बा गांव में केदारनाथ धाम की भव्य झांकी के साथ मनेगा श्री गणेश पूजा महोत्सवकोयलांचल अरगड्डा, गिद्दी, भूली क्वार्टर में भगवान श्री गणेश पंडालो में भक्तों को दे रहे हैं दर्शन, पहले दिन हुई पूजा, जयकारे से गूंजा पूजन क्षेत्रगणपति जी घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारोरांची मे शारदीय दुर्गा पूजा मनाने को लेकर युवा दस्ता कमिटी 2026 का गठन किया गयाछत्रपति शाही मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए आदिवासी जन परिषद के पदाधिकारीसुरक्षा कर्मियों ने पड़ारूनाला, हेसला, अरगड्डा बंद मांईस तीन अवैध मुहानों का किया निरीक्षण, बंद मिलेडाड़ी मंडल में सेवा संकल्प अभियान को लेकर बैठक आयोजित

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई कोलकाता से गिरफ्तार, दुबई भागने से पहले चढ़ा पुलिस के हत्थे
2 hours ago
स्व. झुनिया देवी की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, जनसेवा के साथ दो एंबुलेंस का शुभारंभ
2 hours ago
अरगड्डा न्यू कांलोनी में 21 वर्षों से हो रहा है गणेश महोत्सव का आयोजन, विधायक ममता देवी ने किया पंडाल का उद्घाटन
2 hours ago
नशा मुक्ति अभियान को लेकर चरही एवं बहेरा पंचायत में चला जागरूकता अभियान
2 hours ago
सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए हरितालिका तीज का विधि विधान से पूजा अर्चना किया
2 hours ago

छात्रों की मांगें जायज, कार्रवाई नहीं हुई तो छात्रों के समर्थन में होगा आंदोलन: जानकी यादव

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन बलकुदरा में पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव...
विज्ञापन

भुरकुंडा (रामगढ़)। बलकुदरा में झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव का कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की और इसे लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया। जानकी यादव ने कहा कि छात्र अपने भविष्य और परीक्षा में हुई गड़बड़ियों के खिलाफ शांतिपूर्वक अपनी आवाज बुलंद कर रहे थे।

विज्ञापन

ऐसे में उन पर लाठीचार्ज करना सरकार की तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगें पूरी तरह जायज हैं और सरकार को उनकी बात गंभीरता से सुनते हुए त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं और धांधली से पूरे देश के छात्र, विशेषकर पिछड़ा वर्ग, दलित और गरीब परिवारों के बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।

Advertisement
Advertisement

सरकार को उनकी आवाज दबाने के बजाय निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने मांग की कि जंतर-मंतर लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए तथा आंदोलन कर रहे छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र सकारात्मक कदम नहीं उठाए तो पिछड़ा वर्ग आयोग छात्रों के समर्थन में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगा।

इस अवसर पर उन्होंने झारखंड सरकार के कार्यों की भी सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मंईयां सम्मान योजना जैसी योजनाओं से महिलाओं को आर्थिक संबल मिला है और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

कार्यक्रम में झामुमो युवा नेता योगेंद्र यादव, आजाद अंसारी, रामप्रसाद यादव, मुमताज अंसारी, सुनील मुंडा, रामचंद्र यादव, सन्नी मुंडा, सुनील यादव, आजाद राय, उमेश यादव, रंजीत यादव, आनंद मुंडा, विकास यादव, निर्मल यादव, गोवर्धन मुंडा, रुस्तम अंसारी, हरि पांडे, रामजतन यादव, विक्की यादव, अनिल मुंडा, दिवाकर नाग, कुणाल यादव, दीपक यादव, अमित मुंडा, राजधन मुंडा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top