रिपोर्ट एस कुमार
गिद्दी/सिरका। डाड़ी मंडल में सेवा संकल्प अभियान को लेकर 12 सितंबर को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजदीप प्रसाद व संचालन मंडल के महामंत्री बृज किशोर पाठक एवं बिहारी प्रजापति ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री सर्वेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। साथ ही पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजू रंजन तिवारी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष बसंत प्रजापति ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याणकारी कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
वक्ताओं ने बताया कि मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार 7 अक्टूबर 2001 को शपथ ली थी। इसके बाद वर्ष 2014 से लगातार देश के प्रधान सेवक के रूप में सेवा कर रहे हैं। उनके सेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक मंडल में 14 कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया है।
बैठक में मंडल के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की सहभागिता तथा अभियान को सफल बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मंडल के मंत्री दिनेश यादव, मंडल के उपाध्यक्ष उमेश प्रकाश सिंह, गुंजन साव, जगदीश प्रसाद, कृष्णा राम, श्वेता प्रकाश, पिंकी देवी, सुरेश केसरी, चंदन सिंह, गिरिजा सिंह, मुन्ना त्रिपाठी, छोटे लाल बेदिया, किशोर राम, बाबू चरण बेदिया, अशोक कुमार, सुजीत राम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
