समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा का शैक्षणिक निरीक्षण संपन्नमां छिन्नमस्तिका के दरबार में पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश चंद्रशेखरप्रियातू में 17 सितंबर को भव्य रूप से मनाया जाएगा विश्वकर्मा पूजा, पूजा कमेटी गठित, मनीष करमाली बने अध्यक्षवॉयस ऑफ जर्नलिस्ट्स की अनौपचारिक बैठक का हुआ आयोजनसिस्टा सदैव एससी-एसटी कामगारों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत है : महेंद्र मिस्त्रीचितरपुर महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष के नव आगंतुक छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह का हुआ आयोजन100% संडे की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा ने चौथे दिन सिरका और गिद्दी-सी ऑफिस में की पिट मीटिंगगणेश चतुर्थी के अवसर पर डीएवी गिद्दी ए के विद्यार्थियों ने दिखाई अद्भुत क्रियाशीलतागिद्दी पुलिस की बड़ी कामयाबी: 12 घंटे के अंदर पटना से सकुशल बरामद की गई नाबालिकशारदा इनोवेटर्स में मनाया गया ग्रैंड पेरेंट्स डेईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन (ECREU)सम्बद्ध -IREF/AICCTUNHAI की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गिरिडीह सांसद माननीय चन्द्र प्रकाश चौधरी ने की समीक्षाराधा गोविन्द विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संकाय में फ्रेशर्स एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजनमतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण में गरीबों और मजदूरों का नाम नहीं छूटे : भाकपा मालेअंजुमन गुलशन तैयबा की नई कमिटी का गठन, मज़हर इमाम बने सदर
BREAKING
सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा का शैक्षणिक निरीक्षण संपन्नमां छिन्नमस्तिका के दरबार में पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश चंद्रशेखरप्रियातू में 17 सितंबर को भव्य रूप से मनाया जाएगा विश्वकर्मा पूजा, पूजा कमेटी गठित, मनीष करमाली बने अध्यक्षवॉयस ऑफ जर्नलिस्ट्स की अनौपचारिक बैठक का हुआ आयोजनसिस्टा सदैव एससी-एसटी कामगारों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत है : महेंद्र मिस्त्रीचितरपुर महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष के नव आगंतुक छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह का हुआ आयोजन100% संडे की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा ने चौथे दिन सिरका और गिद्दी-सी ऑफिस में की पिट मीटिंगगणेश चतुर्थी के अवसर पर डीएवी गिद्दी ए के विद्यार्थियों ने दिखाई अद्भुत क्रियाशीलतागिद्दी पुलिस की बड़ी कामयाबी: 12 घंटे के अंदर पटना से सकुशल बरामद की गई नाबालिकशारदा इनोवेटर्स में मनाया गया ग्रैंड पेरेंट्स डेईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन (ECREU)सम्बद्ध -IREF/AICCTUNHAI की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गिरिडीह सांसद माननीय चन्द्र प्रकाश चौधरी ने की समीक्षा

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा का शैक्षणिक निरीक्षण संपन्न
6 hours ago
मां छिन्नमस्तिका के दरबार में पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश चंद्रशेखर
6 hours ago
प्रियातू में 17 सितंबर को भव्य रूप से मनाया जाएगा विश्वकर्मा पूजा, पूजा कमेटी गठित, मनीष करमाली बने अध्यक्ष
6 hours ago
वॉयस ऑफ जर्नलिस्ट्स की अनौपचारिक बैठक का हुआ आयोजन
6 hours ago
सिस्टा सदैव एससी-एसटी कामगारों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत है : महेंद्र मिस्त्री
6 hours ago

सिस्टा सदैव एससी-एसटी कामगारों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत है : महेंद्र मिस्त्री

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन सिस्टा की रजरप्पा वाशरी, रजरप्पा परियोजना शाखा एवं जीएम...
विज्ञापन
विज्ञापन

रजरप्पा। कोल इंडिया एससी-एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन (सिस्टा) की रजरप्पा वाशरी परियोजना शाखा, रजरप्पा परियोजना शाखा एवं जीएम यूनिट की पुरानी कमेटियों को भंग कर शुक्रवार को नई कमेटियों का गठन किया गया। नई कमेटियों का गठन सिस्टा कार्यालय, रजरप्पा क्षेत्र में आयोजित बैठक के दौरान किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सीसीएल सिस्टा रीजनल के उपाध्यक्ष महेंद्र मिस्त्री, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय संरक्षक रोगन मांझी, क्षेत्रीय अध्यक्ष भागीरथ मानकी, सचिव जगन रविदास एवं कोषाध्यक्ष शिवराम मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

सभी अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि महेंद्र मिस्त्री ने कहा कि सिस्टा सदैव एससी-एसटी कामगारों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य कर्मचारियों को एकजुट कर उनकी समस्याओं का समाधान कराना और उन्हें न्याय दिलाना है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से ईमानदारी एवं समर्पण के साथ संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।

रजरप्पा परियोजना शाखा की नई कमेटी में अमित कुमार को मुख्य संरक्षक तथा भागीरथ राम मांझी को संरक्षक बनाया गया। ऋषिकेश सागर को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वहीं किरण कच्छप, गोविन्द कुमार, बाल कुमार मांझी एवं संजय रवि को उपाध्यक्ष बनाया गया। नरेन्द्र कुमार दास को सचिव, जबकि केवल पासवान, राजू उरांव, बाल कुमार मांझी एवं रूपेश मुंडा को सहसचिव बनाया गया।राजेश कुमार को कोषाध्यक्ष तथा जीतलाल मांझी, शिवनारायण रविदास एवं विपिन कुमार लकड़ा को सह कोषाध्यक्ष/ऑडिटर की जिम्मेदारी दी गई।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सीमत मांझी, प्रेम कुमार दास, बहादुर मांझी, प्रभु मांझी, सुरेश मुंडा, अशोक मांझी, राजू उरांव, अभिमन्यु कुमार, बीफे उरांव, रामलाल मांझी, चिन्तामनी कुमारी, सुनील टोप्पो, अजय सोरेन एवं कुलदीप करमाली को शामिल किया गया। रजरप्पा वाशरी परियोजना शाखा रजरप्पा वाशरी परियोजना शाखा की नई कमेटी में मेहीलाल मांझी को मुख्य संरक्षक, अरुणजय कुमार रवि एवं सुखदेव करमाली को संरक्षक तथा संजय करमाली को अध्यक्ष बनाया गया। उपेन्द्र कुमार रविदास, राजेंद्र राम एवं जयंत कुमार को उपाध्यक्ष, जुगनू मेहरा को सचिव तथा सहदेव राम, अरविन्द कुमार एवं नागिन करमाली को सहसचिव बनाया गया।

बिसुन रविदास को कोषाध्यक्ष तथा जमुना राम को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। छोटू मांझी एवं आजाद मांझी को ऑडिटर बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुखलाल मांझी, राजेश कुमार सोरेन, राजू कुमार, राजकुमार करमाली, राजेंद्र टुडू, संजय कुमार, सुनील, नन्दकिशोर मांझी, सुनील राम, बिरसा मांझी एवं भगवान दास मुर्मू को शामिल किया गया।जीएम यूनिट की कमेटी जीएम यूनिट की नई कमेटी में संतोष कुमार को अध्यक्ष, रशिक तांती को सचिव एवं जयकुमार मांझी को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

नई कमेटियों के गठन के बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कर्मचारियों के हितों, अधिकारों की रक्षा तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान सभी नवनियुक्त सदस्यों को माला पहनाकर, प्रमाण पत्र एवं बाबा साहेब के चित्र वाले कैलेंडर देकर सम्मानित किया गया। इनकी रही उपस्थिति मौके पर रामलाल मांझी, राजकुमार रजक, सुजीत कुमार, अनिल पहान, राहुल करमाली सहित सिस्टा के सैकड़ों सदस्य मौजूद थे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top