रिपोर्ट एस कुमार
गिद्दी/सिरका। कोयला क्षेत्र अरगड्डा-सिरका, गिद्दी, रेलीगढ़ा समेत आस-पास के क्षेत्रों में सोमवार को देवताओं में प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की पूजा रिद्धि सिद्धि के साथ पंडालो में भव्य तरीके से आयोजन की गई, अवसर पर ब्राह्मणों द्वारा विधिवत पूजन करवाया गया, भगवान श्री गणेश को प्रसन्न करने के लिए भक्तों के द्वारा लड्डू, मोदक समेत विभिन्न प्रकार के फल मिष्ठान का भोग भी लगाया गया, बेलपत्र, पुष्प दुर्बा घांस, फूल अर्पित कर आरती आराधना करते हुए
भक्तों ने पूरे इलाके व अपने परिवार के लिए सुख शांति समृद्धि की कामना किया, पंडाल स्थलों को रंग-बिरंगे चमकदार फैंसी कपड़ों और आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया संवारा गया था, पूजा समिति के सदस्य पूजन को सफल करने के लिए अपनी ओर से हर संभव योगदान दे रहे हैं, वहीं क्षेत्र के बच्चे, महिला, युवा सभी श्रद्धालु पंडालो में भगवान श्री गणेश के दर्शन और आशीर्वाद के लिए पहुंच रहे हैं।
