रजरप्पा। आदिवासी कुड़मि समाज रामगढ़ के बैनर तले गोला प्रखंड अंतर्गत हेरमदगा गांव से “गाछ बचाओ हुमदुमि 2026 कार्यक्रम कर शुरूआत किया गया!जिसमें मुख्य रूप से आदिबासी कुड़मि समाज के केन्द्रीय महासचिव जगेश्वर नागवबंशी केसरिआर उपस्थित रहे साथ में जिला अध्यक्ष रामबिनय महतो जिला संगठन सचिव सोहनलाल महतो, लक्ष्मण महतो, अजय कुमार, बाणेश्वर महतो,सुदामा महतो, वकील महतो, राजू महतो सहित कई लोग उपस्थित रहे!
जगेश्वर नागवबंशी ने बताया कि 29 जून 2026 से लेकर 29 जुलाई 2026 तक एक महीना “गांछ रोपा हुमदुमि 2026″कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें आदिवासी कुड़मि समाज के हड़ कमिञा के माध्यम से लगभग 1 लाख गाछ रोपा किया गया! उसकी सुरक्षा के लिए एक अगस्त 2026 से लेकर 31 अगस्त 2026 तक एक महीना आदिवासी कुड़मि समाज गाछ बचाव हुमदुमि कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है!
आदिवासी कुड़मि समाज के रामगढ़ जिला अध्यक्ष राम बिनय महतो ने कहा कि कुर्मी समाज हमेशा जल जंगल जमीन के साथ जुड़ा रहा है, और पेड़ पौधा प्रकृति का पूजक है!पेड़ बचाना पर्यावरण की दृष्टि से बहुत जरूरी है!जिसमें इस वर्ष लगाए गए सभी पौधों को सुरक्षित करने का संकल्प लिया गया!
