विज्ञापन
रिपोर्ट एस कुमार
रामगढ़। “प्रहरी” पहल के तहत शनिवार को पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के निर्देश पर अड्डेबाजी को रोकने के उद्देश्य से रामगढ़ पुलिस द्वारा विशेष पैदल गश्ती अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों के अंतर्गत संवेदनशील स्थानों एवं मार्गों पर पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने पैदल गश्ती की। पुलिस की ओर से अड्डेबाजी पर रोक लगाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
