विज्ञापन
रामगढ़। रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर अवैध खनन /परिवाहन कार्यों पर रोक लगाने को लेकर रामगढ़ जिला खनन विभाग के द्वारा जिला खनन पदाधिकारी निशांत अभिषेक के दिशा निर्देश पर खान निरीक्षक विनोद बिहारी प्रमाणिक के द्वारा शनिवार को रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत टायर मोड में दो अवैध स्टोन चिप्स लदे ट्रैक्टर को पकड़ा गया वही सिरका क्षेत्र से एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ा गया और रामगढ़ थाना ले जाया गया ।

वही अवैध खनन/परिवाहन के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इसकी जानकारी देते हुए जिला खान निरीक्षक विनोद बिहारी प्रमाणिक ने कहा की अवैध खनन पर रोक लगाने को लेकर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
