नव निर्वाचित अध्यक्ष /सचिव सहित अन्य सदस्यों ने बुके भेंट कर किया स्वागत
पीसीआर के विकास हेतू भवन के जीर्णोद्धार एवं विकास को लेकर हुई चर्चा
रजरप्पा । प्रेस क्लब रामगढ़ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनेश्वर प्रसाद एवं सचिव धर्मेंद्र पटेल के नेतृत्व में कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने रविवार को झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्यनिषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद से उनके आवास मुरुबन्दा में मुलाकात की। इस दौरान प्रेस क्लब की ओर से मंत्री योगेंद्र प्रसाद को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
मुलाकात के दौरान प्रेस क्लब रामगढ़ के जीर्णोद्धार, भवन के विकास तथा पत्रकारों के हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रेस क्लब भवन में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार तथा पत्रकारों के लिए बेहतर कार्यस्थल उपलब्ध कराने की दिशा में सहयोग का आग्रह किया। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने प्रेस क्लब से जुड़े विषयों को गंभीरता से सुना और पत्रकारों के हित में आवश्यक सहयोग एवं सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रेस क्लब के विकास तथा पत्रकारों से जुड़े मुद्दों पर उचित पहल करने की बात कही।इस अवसर पर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने कहा कि प्रेस क्लब को बेहतर,सुदृढ़ और पत्रकारों के लिए अधिक उपयोगी बनाने के लिए सामूहिक रूप से निरंतर प्रयास किया जाएगा।
पत्रकारों के हित, सम्मान, सुविधा एवं सुरक्षा से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। मौके पर प्रेस क्लब कार्यकारिणी समिति के संयुक्त सचिव दिलीप सिंह,कोषाध्यक्ष दूर्वेज आलम, कार्यकारिणी सदस्य रितेश कश्यप, दीपक कुमार, सुरेंद्र सिंह,अमित पाठक, हीरा सिंह, नीरज कुमार सहित वरिष्ठ पत्रकार योगेंद्र सिन्हा, मुकेश सिंह, निरंजन महतो, मनोज महतो प्रिंस वर्मा, संजय नायक मुख्य रूप से उपस्थित थे।
