विज्ञापन
रिपोर्ट एस कुमार
रामगढ़।। पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के निर्देशानुसार रविवार को जिले के सभी थाना एवं ओपी में चौकीदारी परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना एवं ओपी प्रभारियों ने सभी चौकीदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अपने-अपने बीट क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमणशील रहने को कहा। साथ ही क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखते हुए महत्वपूर्ण सूचनाओं का संकलन करने तथा संबंधित थाना एवं ओपी को समय पर जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
