समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
छत्रपति शाही मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए आदिवासी जन परिषद के पदाधिकारीसुरक्षा कर्मियों ने पड़ारूनाला, हेसला, अरगड्डा बंद मांईस तीन अवैध मुहानों का किया निरीक्षण, बंद मिलेडाड़ी मंडल में सेवा संकल्प अभियान को लेकर बैठक आयोजितहोसीर में किसान-रैयत संघर्ष समिति का गठन, प्रदूषण व रोजगार समेत समस्याओं के समाधान की उठी मांग100% संडे की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा की बैठक, आंदोलन की रूपरेखा तयजर्जर सड़क की जेसीबी से मरम्मत शुरू, ग्रामीणों को मिली राहतदुर्गा पूजा समिति का किया गया गठन, अध्यक्ष बने हीरालाल महतो सचिव की जिम्मेवारी मिली सुभाष ठाकुर कोसरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा का शैक्षणिक निरीक्षण संपन्नमां छिन्नमस्तिका के दरबार में पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश चंद्रशेखरप्रियातू में 17 सितंबर को भव्य रूप से मनाया जाएगा विश्वकर्मा पूजा, पूजा कमेटी गठित, मनीष करमाली बने अध्यक्षवॉयस ऑफ जर्नलिस्ट्स की अनौपचारिक बैठक का हुआ आयोजनसिस्टा सदैव एससी-एसटी कामगारों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत है : महेंद्र मिस्त्रीचितरपुर महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष के नव आगंतुक छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह का हुआ आयोजन100% संडे की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा ने चौथे दिन सिरका और गिद्दी-सी ऑफिस में की पिट मीटिंगगणेश चतुर्थी के अवसर पर डीएवी गिद्दी ए के विद्यार्थियों ने दिखाई अद्भुत क्रियाशीलता
BREAKING
छत्रपति शाही मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए आदिवासी जन परिषद के पदाधिकारीसुरक्षा कर्मियों ने पड़ारूनाला, हेसला, अरगड्डा बंद मांईस तीन अवैध मुहानों का किया निरीक्षण, बंद मिलेडाड़ी मंडल में सेवा संकल्प अभियान को लेकर बैठक आयोजितहोसीर में किसान-रैयत संघर्ष समिति का गठन, प्रदूषण व रोजगार समेत समस्याओं के समाधान की उठी मांग100% संडे की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा की बैठक, आंदोलन की रूपरेखा तयजर्जर सड़क की जेसीबी से मरम्मत शुरू, ग्रामीणों को मिली राहतदुर्गा पूजा समिति का किया गया गठन, अध्यक्ष बने हीरालाल महतो सचिव की जिम्मेवारी मिली सुभाष ठाकुर कोसरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा का शैक्षणिक निरीक्षण संपन्नमां छिन्नमस्तिका के दरबार में पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश चंद्रशेखरप्रियातू में 17 सितंबर को भव्य रूप से मनाया जाएगा विश्वकर्मा पूजा, पूजा कमेटी गठित, मनीष करमाली बने अध्यक्षवॉयस ऑफ जर्नलिस्ट्स की अनौपचारिक बैठक का हुआ आयोजनसिस्टा सदैव एससी-एसटी कामगारों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत है : महेंद्र मिस्त्री

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

छत्रपति शाही मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए आदिवासी जन परिषद के पदाधिकारी
13 hours ago
सुरक्षा कर्मियों ने पड़ारूनाला, हेसला, अरगड्डा बंद मांईस तीन अवैध मुहानों का किया निरीक्षण, बंद मिले
13 hours ago
डाड़ी मंडल में सेवा संकल्प अभियान को लेकर बैठक आयोजित
13 hours ago
होसीर में किसान-रैयत संघर्ष समिति का गठन, प्रदूषण व रोजगार समेत समस्याओं के समाधान की उठी मांग
13 hours ago
100% संडे की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा की बैठक, आंदोलन की रूपरेखा तय
13 hours ago

झारखंड में ऑटोमोबाइल बिक्री को मिली रफ्तार, मई में 5.49 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन रिपोर्ट एस कुमार रामगढ़। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए...
विज्ञापन

रिपोर्ट एस कुमार

रामगढ़। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए जीएसटी सुधारों तथा उपभोक्ता मांग में आई तेजी के सकारात्मक प्रभाव से झारखंड में मई 2026 के दौरान ऑटोमोबाइल वाहनों की खुदरा बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। यह वृद्धि राज्य के वाहन बाजार में बढ़ते विश्वास और आर्थिक गतिविधियों में आई मजबूती का स्पष्ट संकेत मानी जा रही है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) झारखंड के अनुसार मई 2026 में राज्य में कुल 61,442 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो मई 2025 में दर्ज 58,242 वाहनों की तुलना में 5.49 प्रतिशत अधिक है।

विज्ञापन

वहीं राष्ट्रीय स्तर पर मई 2026 में 25,31,067 वाहनों की बिक्री हुई, जो मई 2025 के 23,10,451 वाहनों की तुलना में 9.55 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। फाडा झारखंड के चेयरपर्सन गोविंद पी. मेवाड़ ने बताया कि विभिन्न वाहन श्रेणियों में अधिकांश क्षेत्रों ने सकारात्मक प्रदर्शन किया है। दोपहिया वाहन बिक्री 2.75 प्रतिशत बढ़कर 48,436 इकाई रही, जबकि मई 2025 में यह 47,141 इकाई थी।

Advertisement
Advertisement

तीन पहिया वाहन बिक्री में सर्वाधिक 21.11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 2,482 इकाई से बढ़कर 3,006 इकाई पर पहुंच गई। यात्री वाहन श्रेणी में 24.08 प्रतिशत की मजबूत बढ़त के साथ बिक्री 5,477 से बढ़कर 6,796 इकाई हो गई। ट्रैक्टर बिक्री भी बढ़कर 1,555 इकाई पर पहुंच गई, जबकि मई 2025 में यह 1,320 इकाई थी। हालांकि वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 4.99 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की गई और बिक्री 1,663 इकाई से घटकर 1,580 इकाई रह गई।

निर्माण उपकरण श्रेणी में 56.60 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जहां बिक्री 159 इकाई से घटकर 69 इकाई रह गई। श्री मेवाड़ ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव, ईंधन आपूर्ति संबंधी आशंकाओं और बढ़ती ईंधन कीमतों जैसी चुनौतियों के बावजूद वाहन बिक्री में वृद्धि भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग की मजबूती और उपभोक्ताओं के बढ़ते भरोसे को दर्शाती है।

उन्होंने बताया कि कर सुधारों और आर्थिक गतिविधियों में तेजी का सकारात्मक असर सरकारी राजस्व पर भी दिखाई दिया है। मई 2026 में जीएसटी संग्रह 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा, जो मई 2025 के 1.88 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 3.2 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किए गए आर्थिक एवं कर सुधारों का लाभ एक ओर जहां उपभोक्ताओं को मिला है, वहीं दूसरी ओर व्यापारिक गतिविधियों, औद्योगिक विकास तथा सरकारी राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। मई माह के बिक्री आंकड़े यह संकेत देते हैं कि झारखंड सहित देश का ऑटोमोबाइल क्षेत्र आगामी महीनों में भी सकारात्मक गति बनाए रखने की क्षमता रखता है।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top