समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
छत्रपति शाही मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए आदिवासी जन परिषद के पदाधिकारीसुरक्षा कर्मियों ने पड़ारूनाला, हेसला, अरगड्डा बंद मांईस तीन अवैध मुहानों का किया निरीक्षण, बंद मिलेडाड़ी मंडल में सेवा संकल्प अभियान को लेकर बैठक आयोजितहोसीर में किसान-रैयत संघर्ष समिति का गठन, प्रदूषण व रोजगार समेत समस्याओं के समाधान की उठी मांग100% संडे की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा की बैठक, आंदोलन की रूपरेखा तयजर्जर सड़क की जेसीबी से मरम्मत शुरू, ग्रामीणों को मिली राहतदुर्गा पूजा समिति का किया गया गठन, अध्यक्ष बने हीरालाल महतो सचिव की जिम्मेवारी मिली सुभाष ठाकुर कोसरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा का शैक्षणिक निरीक्षण संपन्नमां छिन्नमस्तिका के दरबार में पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश चंद्रशेखरप्रियातू में 17 सितंबर को भव्य रूप से मनाया जाएगा विश्वकर्मा पूजा, पूजा कमेटी गठित, मनीष करमाली बने अध्यक्षवॉयस ऑफ जर्नलिस्ट्स की अनौपचारिक बैठक का हुआ आयोजनसिस्टा सदैव एससी-एसटी कामगारों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत है : महेंद्र मिस्त्रीचितरपुर महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष के नव आगंतुक छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह का हुआ आयोजन100% संडे की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा ने चौथे दिन सिरका और गिद्दी-सी ऑफिस में की पिट मीटिंगगणेश चतुर्थी के अवसर पर डीएवी गिद्दी ए के विद्यार्थियों ने दिखाई अद्भुत क्रियाशीलता
BREAKING
छत्रपति शाही मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए आदिवासी जन परिषद के पदाधिकारीसुरक्षा कर्मियों ने पड़ारूनाला, हेसला, अरगड्डा बंद मांईस तीन अवैध मुहानों का किया निरीक्षण, बंद मिलेडाड़ी मंडल में सेवा संकल्प अभियान को लेकर बैठक आयोजितहोसीर में किसान-रैयत संघर्ष समिति का गठन, प्रदूषण व रोजगार समेत समस्याओं के समाधान की उठी मांग100% संडे की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा की बैठक, आंदोलन की रूपरेखा तयजर्जर सड़क की जेसीबी से मरम्मत शुरू, ग्रामीणों को मिली राहतदुर्गा पूजा समिति का किया गया गठन, अध्यक्ष बने हीरालाल महतो सचिव की जिम्मेवारी मिली सुभाष ठाकुर कोसरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा का शैक्षणिक निरीक्षण संपन्नमां छिन्नमस्तिका के दरबार में पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश चंद्रशेखरप्रियातू में 17 सितंबर को भव्य रूप से मनाया जाएगा विश्वकर्मा पूजा, पूजा कमेटी गठित, मनीष करमाली बने अध्यक्षवॉयस ऑफ जर्नलिस्ट्स की अनौपचारिक बैठक का हुआ आयोजनसिस्टा सदैव एससी-एसटी कामगारों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत है : महेंद्र मिस्त्री

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

छत्रपति शाही मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए आदिवासी जन परिषद के पदाधिकारी
16 hours ago
सुरक्षा कर्मियों ने पड़ारूनाला, हेसला, अरगड्डा बंद मांईस तीन अवैध मुहानों का किया निरीक्षण, बंद मिले
16 hours ago
डाड़ी मंडल में सेवा संकल्प अभियान को लेकर बैठक आयोजित
16 hours ago
होसीर में किसान-रैयत संघर्ष समिति का गठन, प्रदूषण व रोजगार समेत समस्याओं के समाधान की उठी मांग
16 hours ago
100% संडे की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा की बैठक, आंदोलन की रूपरेखा तय
16 hours ago

जेल में गर्भवती हुई महिला कैदी, अधिकारियों पर शोषण का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने सीएम सोरेन को लिखा पत्र

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन बाबूलाल मरांडी ने अपने पत्र में लिखा है कि...
विज्ञापन

बाबूलाल मरांडी ने अपने पत्र में लिखा है कि पीड़ित महिला न्यायिक अभिरक्षा में थी। इस दौरान उसका शोषण किया गया और अब वह गर्भवती हो चुकी है। मामले को रफा-दफा करने के लिए कई अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है।

रांची। रांची का बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार एक बार फिर बड़े विवादों के घेरे में है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला पत्र लिखा है। इस पत्र में जेल प्रशासन के सर्वोच्च अधिकारियों पर एक असहाय महिला कैदी के यौन शोषण, उसे गर्भवती करने और पूरे मामले को प्रशासनिक स्तर पर दबाने के सनसनीखेज आरोप लगाए गए हैं। नेता प्रतिपक्ष द्वारा लिखे गए इस पत्र के बाद राज्य के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया है कि उन्हें पूरी तरह सत्यापित और विश्वसनीय आंतरिक प्रशासनिक स्रोतों से यह अकाट्य सूचना मिली है। पत्र के अनुसार, न्याय-अभिरक्षा में रखी गई एक महिला कैदी का वहां के सर्वोच्च पद पर बैठे काराधीक्षक द्वारा लंबे समय तक मानसिक और शारीरिक शोषण किया गया, जिसके चलते वह वर्तमान में गर्भवती है। विपक्ष ने इसे आपके शासनकाल की पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी प्रशासनिक नियंत्रण व्यवस्था का प्रत्यक्ष प्रमाण बताया है।

विज्ञापन

मामला रफा-दफा करने में जुटे शीर्ष अधिकारी

पत्र में केवल काराधीक्षक ही नहीं, बल्कि जेल विभाग के शीर्ष अधिकारियों की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। आरोप लगाया गया है कि इस जघन्य मामले पर तुरंत कानूनी कार्रवाई करने के बजाय प्रशासनिक तंत्र इसे दबाने में जुट गया है। उन्होंने लिखा, “प्राप्त पुख्ता सूचनाओं के अनुसार, स्वयं कारा महानिरीक्षक इस गंभीर मामले को रफा-दफा करने, फाइलों को गायब करने और दोषी काराधीक्षक को हर प्रकार का प्रशासनिक संरक्षण देने के षड्यंत्र में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। जेल के भीतर लंबे समय से एक संगठित और समानांतर आपराधिक साम्राज्य फल-फूल रहा है।”

Advertisement
Advertisement

फॉरेंसिक साक्ष्य मिटाने और गवाहों को हटाने की साजिश

विपक्ष का आरोप है कि जेल के अधीनस्थ कर्मचारियों और गवाहों का मुंह बंद रखने के लिए भारी धनराशि और रिश्वत बांटी जा रही है। पत्र में विषय की भयावहता का जिक्र करते हुए आरोप लगाया गया है कि वर्तमान में इस अपराध के वैज्ञानिक और कानूनी साक्ष्यों को पूरी तरह विलोपित करने के सुनियोजित प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़ित गर्भवती महिला कैदी को बीमारी के झूठे बहाने बनाकर निरंतर जेल परिसर से बाहर गुप्त स्थानों और चिकित्सालयों में ले जाया जा रहा है, ताकि अवैध चिकित्सकीय हस्तक्षेप के जरिए फॉरेंसिक साक्ष्यों को नष्ट किया जा सके।

गवाहों का तबादला

जेल के भीतर अधिकारियों की इन अवैध गतिविधियों को देखने वाले कुछ महत्वपूर्ण चश्मदीद गवाहों को सोची-समझी रणनीति के तहत रातों-रात स्थानांतरित और पदमुक्त कर दिया गया है। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि इस कुकृत्य के मुख्य सूत्रधार काराधीक्षक और साक्ष्य मिटाने वाले कारा महानिरीक्षक के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से कोई प्रत्यक्ष और त्वरित दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाती, तो यह स्वतः सिद्ध हो जाएगा कि इस गहरे संस्थागत भ्रष्टाचार में राज्य के शीर्ष अधिकारी सीधे तौर पर भागीदार हैं। विपक्ष ने दोनों दोषी अधिकारियों को तुरंत सेवामुक्त कर सलाखों के पीछे भेजने की मांग की है।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top