समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
BREAKING NEWS
गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल की मरम्मती शुरू, आवागमन थमाउपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजनमेरा शब्द, मेरी कहानी’ अभियान से गूंजे रामगढ़ के विद्यालयविद्यार्थियों को नशा उन्मूलन, पोक्सो एक्ट व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक12 घंटे काम के दबाव और वेतन बकाया के विरोध में बाहर खड़े रहे दर्जनों मजदूरग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा मदद करूंगा: नगर परिषद अध्यक्ष कुसुमलताहाइवा की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कियाअवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 4 क्विंटल 50 किलो जावा महुआ किया नष्टडाक विभाग की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को टूटी झरना मंदिर परिसर में बैठकसदर अस्पताल रामगढ़ में भुगतान के एवज में ₹20,000 मांगने की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने का आरोपदिव्यांगजनों के अधिकारों एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर एक दिवसीय पंचायत स्तरीय जागरूकता सह प्रशिक्षण शिविर संपन्नचपरी के जंगलों में हाथियों का मूवमेंट हुआ, लोगों ने देखा निशान, मचा है हड़कंपभू-माफिया के खिलाफ डियू मिशन चर्च से सुभाष चौक तक कैंडल मार्च, कार्रवाई की मांगमंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर आज और कल राजकीय शोक की घोषणा, अधिसूचना जारीसिकनी में भारी बारिश से गरीब परिवार के दीवारों में आई दरारें, भय के साए में जीने को है मजबूर, प्रखंड विकास पदाधिकारी दुलमी से आवास देने की अपील
BREAKING
गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल की मरम्मती शुरू, आवागमन थमाउपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजनमेरा शब्द, मेरी कहानी’ अभियान से गूंजे रामगढ़ के विद्यालयविद्यार्थियों को नशा उन्मूलन, पोक्सो एक्ट व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक12 घंटे काम के दबाव और वेतन बकाया के विरोध में बाहर खड़े रहे दर्जनों मजदूरग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा मदद करूंगा: नगर परिषद अध्यक्ष कुसुमलताहाइवा की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कियाअवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 4 क्विंटल 50 किलो जावा महुआ किया नष्टडाक विभाग की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को टूटी झरना मंदिर परिसर में बैठकसदर अस्पताल रामगढ़ में भुगतान के एवज में ₹20,000 मांगने की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने का आरोपदिव्यांगजनों के अधिकारों एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर एक दिवसीय पंचायत स्तरीय जागरूकता सह प्रशिक्षण शिविर संपन्नचपरी के जंगलों में हाथियों का मूवमेंट हुआ, लोगों ने देखा निशान, मचा है हड़कंप

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल की मरम्मती शुरू, आवागमन थमा
1 day ago
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजन
1 day ago
मेरा शब्द, मेरी कहानी’ अभियान से गूंजे रामगढ़ के विद्यालय
1 day ago
विद्यार्थियों को नशा उन्मूलन, पोक्सो एक्ट व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक
1 day ago
12 घंटे काम के दबाव और वेतन बकाया के विरोध में बाहर खड़े रहे दर्जनों मजदूर
1 day ago

पीएम मोदी को मिला नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान, यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन पीएम मोदी पांच देशों के दौरे के चौथे चरण...
विज्ञापन

पीएम मोदी पांच देशों के दौरे के चौथे चरण में आज नार्वे पहुंचे। इससे पहले वह तीन देशों की यात्रा कर चुके हैं। पीएम मोदी यहां दो दिन रुकेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों पांच देशों के दौरे पर हैं। इस क्रम में वह आज चौथे देश नार्वे पहुंचे। नॉर्वे ने पीएम मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ़ मेरिट’ प्रदान किया है। ‘ग्रैंड क्रॉस’ रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ़ मेरिट का सर्वोच्च सम्मान है। पीएम मोदी के लिए यह 32वां वैश्विक सम्मान है।

सैन्य कार्रवाई से स्थायी शांति नहीं-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर के साथ व्यापक वार्ता करने के बाद पश्चिम एशिया संकट और यूक्रेन संघर्ष के समाधान के लिए संवाद व कूटनीति का आह्वान करते हुए कहा कि केवल सैन्य कार्रवाई से स्थायी शांति प्राप्त नहीं की जा सकती है। नॉर्वे  के साथ बातचीत में द्विपक्षीय संबंधों की समग्र दिशा को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया गया था। पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा, “भारत और नॉर्वे, दोनों ही नियम-आधारित व्यवस्था, संवाद और कूटनीति में विश्वास रखते हैं। हम इस बात से सहमत हैं कि किसी भी मुद्दे का समाधान केवल सैन्य संघर्ष से नहीं किया जा सकता है।” 

विज्ञापन

पीएम मोदी इससे पहले यूएई, नीदरलैंड और स्वीडन का दौरा कर चुके हैं। नॉर्वे में पीएम मोदी दो दिनों तक रुकेंगे। नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में पीएम मोदी तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस बीच पीएम मोदी ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी की।

Advertisement
Advertisement

नार्वे में होने वाली हैं अहम डील

 पीएम मोदी यहां भारत-नॉर्वे व्यापार और अनुसंधान शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। पिछले 43 वर्षों में किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली नॉर्वे यात्रा है। इस दौरे में 30 से अधिक व्यापारिक और तकनीकी समझौते होने की उम्मीद है। इसमें ‘ग्रीन टेक्नोलॉजी’ और एलपीजी सप्लाई की डील सबसे खास होगी। नॉर्वे के सरकारी फंड का भारत के शेयर बाजार में $28 अरब का निवेश है। इस दौरे में नए निवेश की घोषणा भी हो सकती है।

स्वीडन में पीएम का हुआ जोरदार स्वागत

इससे पहले पीएम मोदी स्वीडन पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। पीएम मोदी को रिसीव करने स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन खुद एयरपोर्ट पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी को स्वीडन के सर्वोच्च सम्मान ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार’ से नवाजा गया। स्वीडन में कारोबारियों के साथ एक कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने भारत और यूरोप के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को जल्द से जल्द लागू करने पर जोर दिया। वहीं पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की कार्रवाई का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने आतंकवाद के मामले पर साफ कर दिया कि किसी भी टेररिस्ट एक्टिविटी के खिलाफ भारत का एक्शन जारी रहेगा। 

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top