BREAKING NEWS
अमेरिकी वित्त मंत्रालय से सेटलमेंट के बाद गौतम अदानी पर लगे सभी आरोप वापस होंगेनॉर्वे की पत्रकार ने पूछा, 'आपके प्रधानमंत्री मुश्किल सवालों का जवाब कब देंगे', भारत ने दिया ये जवाबIPL 2026 के बीच महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह NSG कमांडोज के साथ नजर आ रहे हैं।IPL पॉइंट्स टेबल में बड़ा कन्फ्यूजन! पॉइंट और NRR बराबर, फिर भी RR से ऊपर क्यों CSK जानिए पूरा गणितपीएम मोदी को मिला नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान, यहां पढ़ें पल-पल का अपडेटट्रंप की धमकी के बाद ईरान के न्यूज एंकर्स ने हाथ में उठाई AK-47, आम जनता को LIVE दी जा रही हथियार चलाने की ट्रेनिंगदेश की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर आई सामने, रेलवे मंत्रालय में दिखी भारत के भविष्य की सबसे फास्ट ट्रेन की झलकजेल में गर्भवती हुई महिला कैदी, अधिकारियों पर शोषण का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने सीएम सोरेन को लिखा पत्रमुखिया व वन विभाग के सहयोग से सड़क किनारे सूखे पेड़ों को हटाने का काम शुरू हुआ हैप्रधानमंत्री आवास का जनसुनवाई निराकरण हेतु बैठक आयोजित की गईउपायुक्त ने किया चितरपुर प्रखंड का दौरासीएसआर फंड में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने सेंकी कैप कार्यलय का किया घेरावराधा गोविंद विश्वविद्यालय में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के लिए फाइनल इंट्रामूरल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन हुआजनगणना 2027 के तहत हो रहे कार्यों की उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षावर्षों की मांग पूरी, कुरसे रेलवे अंडरब्रिज को मिली स्वीकृति
No menu items available
BREAKING
अमेरिकी वित्त मंत्रालय से सेटलमेंट के बाद गौतम अदानी पर लगे सभी आरोप वापस होंगेनॉर्वे की पत्रकार ने पूछा, ‘आपके प्रधानमंत्री मुश्किल सवालों का जवाब कब देंगे’, भारत ने दिया ये जवाबIPL 2026 के बीच महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह NSG कमांडोज के साथ नजर आ रहे हैं।IPL पॉइंट्स टेबल में बड़ा कन्फ्यूजन! पॉइंट और NRR बराबर, फिर भी RR से ऊपर क्यों CSK जानिए पूरा गणितपीएम मोदी को मिला नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान, यहां पढ़ें पल-पल का अपडेटट्रंप की धमकी के बाद ईरान के न्यूज एंकर्स ने हाथ में उठाई AK-47, आम जनता को LIVE दी जा रही हथियार चलाने की ट्रेनिंगदेश की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर आई सामने, रेलवे मंत्रालय में दिखी भारत के भविष्य की सबसे फास्ट ट्रेन की झलकजेल में गर्भवती हुई महिला कैदी, अधिकारियों पर शोषण का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने सीएम सोरेन को लिखा पत्रमुखिया व वन विभाग के सहयोग से सड़क किनारे सूखे पेड़ों को हटाने का काम शुरू हुआ हैप्रधानमंत्री आवास का जनसुनवाई निराकरण हेतु बैठक आयोजित की गईउपायुक्त ने किया चितरपुर प्रखंड का दौरासीएसआर फंड में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने सेंकी कैप कार्यलय का किया घेराव

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अमेरिकी वित्त मंत्रालय से सेटलमेंट के बाद गौतम अदानी पर लगे सभी आरोप वापस होंगे
5 hours ago
नॉर्वे की पत्रकार ने पूछा, ‘आपके प्रधानमंत्री मुश्किल सवालों का जवाब कब देंगे’, भारत ने दिया ये जवाब
5 hours ago
IPL 2026 के बीच महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह NSG कमांडोज के साथ नजर आ रहे हैं।
8 hours ago
IPL पॉइंट्स टेबल में बड़ा कन्फ्यूजन! पॉइंट और NRR बराबर, फिर भी RR से ऊपर क्यों CSK जानिए पूरा गणित
8 hours ago
पीएम मोदी को मिला नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान, यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट
8 hours ago
Advertisement

जेल में गर्भवती हुई महिला कैदी, अधिकारियों पर शोषण का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने सीएम सोरेन को लिखा पत्र

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! बाबूलाल मरांडी ने अपने पत्र में लिखा है कि पीड़ित...

बाबूलाल मरांडी ने अपने पत्र में लिखा है कि पीड़ित महिला न्यायिक अभिरक्षा में थी। इस दौरान उसका शोषण किया गया और अब वह गर्भवती हो चुकी है। मामले को रफा-दफा करने के लिए कई अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है।

रांची। रांची का बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार एक बार फिर बड़े विवादों के घेरे में है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला पत्र लिखा है। इस पत्र में जेल प्रशासन के सर्वोच्च अधिकारियों पर एक असहाय महिला कैदी के यौन शोषण, उसे गर्भवती करने और पूरे मामले को प्रशासनिक स्तर पर दबाने के सनसनीखेज आरोप लगाए गए हैं। नेता प्रतिपक्ष द्वारा लिखे गए इस पत्र के बाद राज्य के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया है कि उन्हें पूरी तरह सत्यापित और विश्वसनीय आंतरिक प्रशासनिक स्रोतों से यह अकाट्य सूचना मिली है। पत्र के अनुसार, न्याय-अभिरक्षा में रखी गई एक महिला कैदी का वहां के सर्वोच्च पद पर बैठे काराधीक्षक द्वारा लंबे समय तक मानसिक और शारीरिक शोषण किया गया, जिसके चलते वह वर्तमान में गर्भवती है। विपक्ष ने इसे आपके शासनकाल की पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी प्रशासनिक नियंत्रण व्यवस्था का प्रत्यक्ष प्रमाण बताया है।

मामला रफा-दफा करने में जुटे शीर्ष अधिकारी

पत्र में केवल काराधीक्षक ही नहीं, बल्कि जेल विभाग के शीर्ष अधिकारियों की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। आरोप लगाया गया है कि इस जघन्य मामले पर तुरंत कानूनी कार्रवाई करने के बजाय प्रशासनिक तंत्र इसे दबाने में जुट गया है। उन्होंने लिखा, “प्राप्त पुख्ता सूचनाओं के अनुसार, स्वयं कारा महानिरीक्षक इस गंभीर मामले को रफा-दफा करने, फाइलों को गायब करने और दोषी काराधीक्षक को हर प्रकार का प्रशासनिक संरक्षण देने के षड्यंत्र में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। जेल के भीतर लंबे समय से एक संगठित और समानांतर आपराधिक साम्राज्य फल-फूल रहा है।”

विज्ञापन

फॉरेंसिक साक्ष्य मिटाने और गवाहों को हटाने की साजिश

विपक्ष का आरोप है कि जेल के अधीनस्थ कर्मचारियों और गवाहों का मुंह बंद रखने के लिए भारी धनराशि और रिश्वत बांटी जा रही है। पत्र में विषय की भयावहता का जिक्र करते हुए आरोप लगाया गया है कि वर्तमान में इस अपराध के वैज्ञानिक और कानूनी साक्ष्यों को पूरी तरह विलोपित करने के सुनियोजित प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़ित गर्भवती महिला कैदी को बीमारी के झूठे बहाने बनाकर निरंतर जेल परिसर से बाहर गुप्त स्थानों और चिकित्सालयों में ले जाया जा रहा है, ताकि अवैध चिकित्सकीय हस्तक्षेप के जरिए फॉरेंसिक साक्ष्यों को नष्ट किया जा सके।

गवाहों का तबादला

जेल के भीतर अधिकारियों की इन अवैध गतिविधियों को देखने वाले कुछ महत्वपूर्ण चश्मदीद गवाहों को सोची-समझी रणनीति के तहत रातों-रात स्थानांतरित और पदमुक्त कर दिया गया है। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि इस कुकृत्य के मुख्य सूत्रधार काराधीक्षक और साक्ष्य मिटाने वाले कारा महानिरीक्षक के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से कोई प्रत्यक्ष और त्वरित दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाती, तो यह स्वतः सिद्ध हो जाएगा कि इस गहरे संस्थागत भ्रष्टाचार में राज्य के शीर्ष अधिकारी सीधे तौर पर भागीदार हैं। विपक्ष ने दोनों दोषी अधिकारियों को तुरंत सेवामुक्त कर सलाखों के पीछे भेजने की मांग की है।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top