BREAKING NEWS
ईद उल जुहा (बकरीद) पर्व पर पुलिस अधीक्षक रामगढ़ की जिला वासियों से अपीलनीट प्रश्नपत्र लीक एवं कलेक्टर प्रणाली के विरोध में 29 मई को झारखंड चक्का जाम का आह्वानबकरीद पर्व को लेकर रामगढ़ पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपीलबकरीद पर्व-2026 को लेकर रामगढ़ पुलिस सतर्क, क्यूआरटी जवानों को सुरक्षा व्यवस्था हेतु किया गया ब्रीफबुद्धिजीवी मंच की अगुआई में रेलवे प्रबंधन एवं नगर परिषद अध्यक्ष की बैठक आयोजितभाजपा प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन वरिष्ठ नेताओं का मिला मार्गदर्शन, समापन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा हुए शामिलसीसीएल रजरप्पा क्षेत्र में Mission CIL@2026 पर भव्य सेमिनार आयोजितजिंदल स्टील पतरातु को इंटरनेशनल सेफ्टी अवार्ड मेरिट विनर 2026 से किया गया सम्मानितलोधमा में छऊ नृत्य के साथ धूमधाम से सम्पन्न हुआ मंडा पर्वभाजपा प्रशिक्षण वर्ग में संगठन सशक्तिकरण पर जोर, कार्यकर्ताओं को दिया गया वैचारिक मार्गदर्शनमहापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत : पुन्नू राम नायकभीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, गिद्दी क पंचायत में पियाऊ की व्यवस्थारामगढ़ में अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त दिखे नए एसडीपीओ आलोक रंजनरामगढ़ पुलिस प्रशासन से समाजवादी पार्टी प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकातबड़का चुम्बा पंचायत के वार्ड नंबर 4 में सड़क ढलाई कार्य शुरू, जलजमाव की समस्या से लोगों को मिलेगी राहत
No menu items available
BREAKING
ईद उल जुहा (बकरीद) पर्व पर पुलिस अधीक्षक रामगढ़ की जिला वासियों से अपीलनीट प्रश्नपत्र लीक एवं कलेक्टर प्रणाली के विरोध में 29 मई को झारखंड चक्का जाम का आह्वानबकरीद पर्व को लेकर रामगढ़ पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपीलबकरीद पर्व-2026 को लेकर रामगढ़ पुलिस सतर्क, क्यूआरटी जवानों को सुरक्षा व्यवस्था हेतु किया गया ब्रीफबुद्धिजीवी मंच की अगुआई में रेलवे प्रबंधन एवं नगर परिषद अध्यक्ष की बैठक आयोजितभाजपा प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन वरिष्ठ नेताओं का मिला मार्गदर्शन, समापन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा हुए शामिलसीसीएल रजरप्पा क्षेत्र में Mission CIL@2026 पर भव्य सेमिनार आयोजितजिंदल स्टील पतरातु को इंटरनेशनल सेफ्टी अवार्ड मेरिट विनर 2026 से किया गया सम्मानितलोधमा में छऊ नृत्य के साथ धूमधाम से सम्पन्न हुआ मंडा पर्वभाजपा प्रशिक्षण वर्ग में संगठन सशक्तिकरण पर जोर, कार्यकर्ताओं को दिया गया वैचारिक मार्गदर्शनमहापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत : पुन्नू राम नायकभीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, गिद्दी क पंचायत में पियाऊ की व्यवस्था

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

ईद उल जुहा (बकरीद) पर्व पर पुलिस अधीक्षक रामगढ़ की जिला वासियों से अपील
2 hours ago
नीट प्रश्नपत्र लीक एवं कलेक्टर प्रणाली के विरोध में 29 मई को झारखंड चक्का जाम का आह्वान
2 hours ago
बकरीद पर्व को लेकर रामगढ़ पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील
2 hours ago
बकरीद पर्व-2026 को लेकर रामगढ़ पुलिस सतर्क, क्यूआरटी जवानों को सुरक्षा व्यवस्था हेतु किया गया ब्रीफ
2 hours ago
बुद्धिजीवी मंच की अगुआई में रेलवे प्रबंधन एवं नगर परिषद अध्यक्ष की बैठक आयोजित
2 hours ago
Advertisement

भाजपा प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन वरिष्ठ नेताओं का मिला मार्गदर्शन, समापन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा हुए शामिल

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! रिपोर्ट कृष्णा करमाली। चितरपुर (रामगढ़)। भारतीय जनता पार्टी के पंडित...

रिपोर्ट कृष्णा करमाली।

चितरपुर (रामगढ़)। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन वैचारिक ऊर्जा, संगठनात्मक मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के उत्साह से भरपूर रहा। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने पर बल दिया।

प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन आयोजित विभिन्न सत्रों में प्रदेश एवं जिला स्तर के अनुभवी नेताओं ने कार्यकर्ताओं के बीच संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता, राष्ट्रवाद, जनसंपर्क अभियान तथा भाजपा की विचारधारा जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला संगठन है, जिसकी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं।

विज्ञापन

नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच बनाते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भाजपा का मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” केवल नारा नहीं, बल्कि संगठन की कार्यशैली और विचारधारा का आधार है। प्रशिक्षण वर्ग के दौरान वरिष्ठ नेताओं ने बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती, डिजिटल युग में कार्यकर्ताओं की भूमिका, जनसंपर्क की नई रणनीतियों तथा सामाजिक सहभागिता को बढ़ाने के विषय पर भी अपने विचार रखे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। सत्र को डॉ. यदुनाथ पांडेय, दिलीप कुमार वर्मा, महादेव दुबे, प्रेम मित्तल, रजनीश पांडेय, कुणाल दास ने बतौर वक्ता अपनी बात रखी। समापन सत्र का विशेष आकर्षण झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की उपस्थिति रही। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन करता है।

उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी विचारधारा, अनुशासन और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता में निहित है। अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे संगठन की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें तथा सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के अंत में भारत माता की जय और राष्ट्र गान जन गण मन सामूहिक गान के साथ प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ। इस अवसर पर जिला एवं प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बावला ने की। कार्यक्रम में सांसद मनीष जायसवाल, बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, जिला प्रभारी सुरेन्द्र महतो, वर्गाधिकारी रंधीर चौधरी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में रंजीत कुमार सिन्हा, अमरेंद्र कुमार गुप्ता, प्रवीन मेहता, चंद्रशेखर चौधरी, डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. संजय प्रसाद सिंह, प्रिया करमाली, राजीव जायसवाल, प्रो. खिरोधर साहू, बलराम महतो, रिद्धि राज, रेखा देवी लक्ष्मी देवी राजू चतुर्वेदी जगेश्वर प्रजापति जिला मंत्री किरण देवी रमेश करमाली

शिव कुमार महतो बबलु साव रीति श्रीवास्तव, अशोक कुमार सोनी, सुनील प्रसाद,राजीव पामदत्त, भीमसेन चौहान,संतोष शर्मा प्रवीण कुमार सोनू, रंजन फ़ौजी, अनिल राय, महेंद्र महतो, जिला मोर्चा शीतल सिंह, वारिश खान, मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय,, अशोक कुमार राजेश कुमार गोविंद रजवार रंजन भगत अजय पासवान शौर्य प्रसाद कुशवाहा नूतन कुमार महतो रूपा देवी नरेश साव निरंजन कुमार जितेन्द्र साहू संतोष कुमार कुशवाहा,महेंद्र प्रसाद गौतम महतो सहित अपेक्षित कार्यकर्ता मौजूद थे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top