समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
भ्रामक दावों और मिस लेबलिंग वाले उत्पादों पर रामगढ़ खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षणगणेश पूजा महोत्सव को लेकर रामगढ़ में रूट डायवर्ट, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोकजिला कौशल समिति की बैठक में भविष्य की रोजगार संभावनाओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण पर जोरखिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद करूंगा: जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कू100% संडे की मांग को लेकर गिद्दी सी में संयुक्त मोर्चा ने की पिट मीटिंगपिपरा गढ़ा में सड़क निर्माण की स्वीकृति पर ग्रामीणों में खुशी, संतोष मोदी एवं सामाजिक एकता मंच के प्रयास की सराहना17 साल का इंतजार खत्म, चपरी मोड़ से यादव चौक तक सड़क निर्माण का होगा शिलान्यासगिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल की मरम्मती शुरू, आवागमन थमाउपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजनमेरा शब्द, मेरी कहानी’ अभियान से गूंजे रामगढ़ के विद्यालयविद्यार्थियों को नशा उन्मूलन, पोक्सो एक्ट व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक12 घंटे काम के दबाव और वेतन बकाया के विरोध में बाहर खड़े रहे दर्जनों मजदूरग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा मदद करूंगा: नगर परिषद अध्यक्ष कुसुमलताहाइवा की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कियाअवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 4 क्विंटल 50 किलो जावा महुआ किया नष्ट
BREAKING
भ्रामक दावों और मिस लेबलिंग वाले उत्पादों पर रामगढ़ खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षणगणेश पूजा महोत्सव को लेकर रामगढ़ में रूट डायवर्ट, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोकजिला कौशल समिति की बैठक में भविष्य की रोजगार संभावनाओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण पर जोरखिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद करूंगा: जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कू100% संडे की मांग को लेकर गिद्दी सी में संयुक्त मोर्चा ने की पिट मीटिंगपिपरा गढ़ा में सड़क निर्माण की स्वीकृति पर ग्रामीणों में खुशी, संतोष मोदी एवं सामाजिक एकता मंच के प्रयास की सराहना17 साल का इंतजार खत्म, चपरी मोड़ से यादव चौक तक सड़क निर्माण का होगा शिलान्यासगिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल की मरम्मती शुरू, आवागमन थमाउपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजनमेरा शब्द, मेरी कहानी’ अभियान से गूंजे रामगढ़ के विद्यालयविद्यार्थियों को नशा उन्मूलन, पोक्सो एक्ट व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक12 घंटे काम के दबाव और वेतन बकाया के विरोध में बाहर खड़े रहे दर्जनों मजदूर

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

भ्रामक दावों और मिस लेबलिंग वाले उत्पादों पर रामगढ़ खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण
2 hours ago
गणेश पूजा महोत्सव को लेकर रामगढ़ में रूट डायवर्ट, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
2 hours ago
जिला कौशल समिति की बैठक में भविष्य की रोजगार संभावनाओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण पर जोर
2 hours ago
खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद करूंगा: जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कू
2 hours ago
100% संडे की मांग को लेकर गिद्दी सी में संयुक्त मोर्चा ने की पिट मीटिंग
2 hours ago

रजरप्पा में प्रगतिशील लेखक संघ झारखंड के पांचवें राज्य सम्मेलन की शुरुआत

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन दो दिवसीय सम्मेलन में साहित्य, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों...
विज्ञापन
विज्ञापन

चितरपुर (रामगढ़)। रजरप्पा स्थित सीसीएल के ऑफिसर्स क्लब में शनिवार से प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस), झारखंड के दो दिवसीय पाँचवें राज्य सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन की शुरुआत स्वतंत्रता, समता और सृजन की प्रतिबद्धता के प्रतीक के रूप में प्रलेस के झंडोत्तोलन के साथ हुई। सम्मेलन में प्रलेस के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सुखदेव सिंह सिरसा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र की शुरुआत इप्टा के कलाकारों ने शैलेंद्र का प्रसिद्ध गीत “तू ज़िंदा है तो ज़िंदगी की जीत पर यकीन कर” प्रस्तुत कर की।

Advertisement
Advertisement

खोरठा के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. बीएन ओहदार ने स्वागत भाषण दिया, जबकि इप्टा की राज्य महासचिव अर्पिता ने साहित्यिक एवं सांस्कृतिक आंदोलनों में महिलाओं तथा हाशिए के समाज की बराबर भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। वक्ताओं ने लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा, सामाजिक न्याय तथा जनपक्षधर और प्रगतिशील लेखन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। डॉ. सुखदेव सिंह सिरसा ने कहा कि प्रलेस के 90 वर्ष केवल उत्सव का विषय नहीं हैं, बल्कि यह उपलब्धियों, चुनौतियों और आत्ममंथन का भी अवसर है।

प्रख्यात कथाकार रणेंद्र ने कहा कि प्रगतिशील विचारधारा का प्रभाव केवल हिंदी ही नहीं, बल्कि अन्य भारतीय भाषाओं और शास्त्रीय संगीत में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। प्रो. अहमद बद्र ने गंभीर और जनपक्षधर साहित्य की आवश्यकता पर जोर दिया, जबकि प्रो. रामानंदन सिंह ने लेखकों से सृजन और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उद्घाटन सत्र में शैलेन्द्र, प्रो. अहमद बद्र, पंकज मित्र, रणेंद्र, अनीस अंकुर, गुंजल मुंडा सहित कई साहित्यकारों ने अपने विचार रखे।

सत्र का संचालन राज्य महासचिव मिथिलेश ने किया, जबकि आयोजन समिति के सचिव पॉवेल कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। दूसरे सत्र में “पुरखे रचनाकार” विषय पर चर्चा हुई। इस दौरान विद्रोही कवि सुकांत भट्टाचार्य, विजयदान देथा, महाश्वेता देवी, अमरकांत और डॉ. नामवर सिंह के साहित्यिक योगदान पर कमल, पार्थ बनर्जी एवं डॉ. प्रज्ञा गुप्ता ने अपने विचार प्रस्तुत किए।

सत्र की अध्यक्षता नियाज़ अख्तर, निशि प्रभा और रणेंद्र ने की तथा संचालन संजय सोलोमन ने किया। शाम को रायपुर से आए इप्टा के वरिष्ठ रंगकर्मी एवं नाचा थिएटर विशेषज्ञ निसार अली और उनकी टीम ने प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। सम्मेलन के दूसरे दिन वैचारिक सत्रों, युवा रचनाकारों के कविता पाठ और साहित्यिक विमर्श के साथ झारखंड के प्रगतिशील साहित्यिक आंदोलन को नई दिशा देने पर चर्चा होगी।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top