रिपोर्ट एस कुमार
गिद्दी/सिरका। झारखंड कोलयरी मजदूर यूनियन अरगड्डा क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल सीसीएल चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर खान से विभिन्न समस्याओं और विस्थापितों, प्रभावितों के चिकित्सा को लेकर मुलाकात किया, बताया जाता है की वार्ता में यूनियन के लोगों ने क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर, एंबुलेंस, विस्थापित प्रभावितों को लेकर इलाज पर चर्चा किया, वार्ता में कहा कि पूर्व में विस्थापितों और प्रभावितों का इलाज किया जाता था,
लेकिन अब केवल सीसीएल में कार्यरत मजदूरों का ही इलाज किया जाता है, कई लोगों के पास विस्थापित कार्ड भी नहीं है, जिसके कारण बहुत लोग इलाज से वंचित हो जा रहे हैं, जबकि यहां पर विस्थापित कार्ड कुछ ही लोगों का ही बना है, इसे लेकर विरोध और रोष जाताया, इस विषय को आगे तक ले जाने और समस्या का समाधान करने की बातें कहीं,
यदि प्रबंधन इस पर सुधार कर सकारात्मक पहल नहीं करता है तो झाकोमयू चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगी. वार्ता में डॉक्टर खान, यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष लखनलाल महतो, सचिव रवींद्र मिस्त्री, कोषाध्यक्ष शम शुल हक, कुंवर महतो आदि उपस्थित थे।
