समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
BREAKING NEWS
सिकनी में भारी बारिश से गरीब परिवार के दीवारों में आई दरारें, भय के साए में जीने को है मजबूर, प्रखंड विकास पदाधिकारी दुलमी से आवास देने की अपीलसिरका में यूकोवयू शाखा का गठन, सुशील कुमार सिंह संरक्षक, गोपाल बेदिया बने अध्यक्ष और कल्याण पासवान सचिव, राजेंद्र कोषाध्यक्षगोला में आजसू पार्टी की बैठक संपन्न,छात्र संघ की प्रखंड कमिटी का विस्ताररजरप्पा ब्लॉक-II खदान परियोजना खोलने की कवायद तेजसिकनी में एक सोलर जल मीनार पर 3000 की आबादी है निर्भर, पानी के लिए मचा है हाहाकारदुलमी में सार्वजनिक रावण धन समिति का हुआ पुनर्गठन, अध्यक्ष बने महेश सिंह सचिव यशवंत कुमार सिंहजर्जर सड़क के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने डीआरएम से की मुलाकातअरगड्डा जीएम ऑफिस के सामने सड़क पर दिनभर खड़ी रहती हैं लोकल गाड़ियां, जाम से लोग परेशानअमेरिका ने कहा, 'यूरोपीय संघ ईरान को अलग-थलग करने को तैयारहोर्मुज़ स्ट्रेट में सैनिक भेजने को लेकर क्या बोला दक्षिण कोरियाइटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने रचा ये इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाईनेपाल बाढ़ में मरने वालों की संख्या 1200 के पार पहुंची, पांच हज़ार से ज़्यादा अब भी लापतागिद्दी सी ट्रेकर स्टैंड पर खड़े हाईवा से बैटरी की हुई चोरी, पुलिस को मिली सूचना, पड़ताल शुरूकोलयरी गिद्दी एक्सवेंशन पीट मीटिंग में मजदूरों के संडे मांग के दौरान मांडू विधायक पहुंचे, कहां हक अधिकार के लिए साथ खड़े, जीएम से जल्द होगी वार्ताजेएलकेएम के पूर्व प्रत्याशी पनेश्वर महतो हजारीबाग से सकुशल बरामद
BREAKING
सिकनी में भारी बारिश से गरीब परिवार के दीवारों में आई दरारें, भय के साए में जीने को है मजबूर, प्रखंड विकास पदाधिकारी दुलमी से आवास देने की अपीलसिरका में यूकोवयू शाखा का गठन, सुशील कुमार सिंह संरक्षक, गोपाल बेदिया बने अध्यक्ष और कल्याण पासवान सचिव, राजेंद्र कोषाध्यक्षगोला में आजसू पार्टी की बैठक संपन्न,छात्र संघ की प्रखंड कमिटी का विस्ताररजरप्पा ब्लॉक-II खदान परियोजना खोलने की कवायद तेजसिकनी में एक सोलर जल मीनार पर 3000 की आबादी है निर्भर, पानी के लिए मचा है हाहाकारदुलमी में सार्वजनिक रावण धन समिति का हुआ पुनर्गठन, अध्यक्ष बने महेश सिंह सचिव यशवंत कुमार सिंहजर्जर सड़क के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने डीआरएम से की मुलाकातअरगड्डा जीएम ऑफिस के सामने सड़क पर दिनभर खड़ी रहती हैं लोकल गाड़ियां, जाम से लोग परेशानअमेरिका ने कहा, ‘यूरोपीय संघ ईरान को अलग-थलग करने को तैयारहोर्मुज़ स्ट्रेट में सैनिक भेजने को लेकर क्या बोला दक्षिण कोरियाइटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने रचा ये इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाईनेपाल बाढ़ में मरने वालों की संख्या 1200 के पार पहुंची, पांच हज़ार से ज़्यादा अब भी लापता

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

सिकनी में भारी बारिश से गरीब परिवार के दीवारों में आई दरारें, भय के साए में जीने को है मजबूर, प्रखंड विकास पदाधिकारी दुलमी से आवास देने की अपील
13 hours ago
सिरका में यूकोवयू शाखा का गठन, सुशील कुमार सिंह संरक्षक, गोपाल बेदिया बने अध्यक्ष और कल्याण पासवान सचिव, राजेंद्र कोषाध्यक्ष
13 hours ago
गोला में आजसू पार्टी की बैठक संपन्न,छात्र संघ की प्रखंड कमिटी का विस्तार
13 hours ago
रजरप्पा ब्लॉक-II खदान परियोजना खोलने की कवायद तेज
14 hours ago
सिकनी में एक सोलर जल मीनार पर 3000 की आबादी है निर्भर, पानी के लिए मचा है हाहाकार
14 hours ago

रजरप्पा ब्लॉक-II खदान परियोजना खोलने की कवायद तेज

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन धवैया में ग्राम सभा आयोजित,10 वंशावलियों का हुआ सत्यापन...
विज्ञापन
विज्ञापन

रजरप्पा। दामोदर नदी से सटे धवैया रजरप्पा ब्लॉक-II खुली खदान परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा में कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में ग्राम धवैया स्थित पंचायत भवन में अंचल कार्यालय,गोमिया द्वारा रैयतों से वंशावली निर्गत करने हेतु प्राप्त आवेदनों के आधार पर 29 अगस्त 2026 को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा का मुख्य उद्देश्य रैयतों द्वारा प्रस्तुत वंशावली में दर्ज पारिवारिक सदस्यों के नाम एवं उनके पारिवारिक संबंधों की सत्यता का सत्यापन करना था।

Advertisement
Advertisement

ग्राम सभा में लगभग 100 ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक का संचालन धवैया पंचायत के मुखिया श्री तेजलाल महतो ने किया। प्रस्तुत वंशावलियों में दर्ज नामों को एक-एक कर पढ़कर सुनाया गया तथा संबंधित रैयतों एवं ग्रामीणों से पूछा गया कि यदि किसी नाम, पारिवारिक संबंध अथवा अन्य विवरण के संबंध में कोई आपत्ति या त्रुटि हो तो वे अपना पक्ष प्रस्तुत करें। प्राप्त आपत्तियों एवं आवश्यक सुधारों को अंचल कार्यालय, गोमिया के कर्मियों द्वारा अभिलेख में दर्ज किया गया।

ग्राम सभा में कुल 10 वंशावली आवेदनों एवं संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई। इनमें से 05 वंशावलियों में आपसी विवाद/असहमति पाए जाने के कारण उनके सत्यापन एवं निर्गमन की प्रक्रिया फिलहाल रोक दी गई। संबंधित रैयतों को आपसी सहमति से विवाद का समाधान कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ नए सिरे से आवेदन प्रस्तुत करने की सलाह दी गई। वहीं, शेष 05 वंशावलियों में मामूली त्रुटियां पाई गईं, जिनके संबंध में संबंधित आवेदकों से शुद्धि-पत्र प्रस्तुत करने को कहा गया।

आवश्यक सुधार एवं दस्तावेज प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार वंशावली निर्गत करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
ग्राम सभा के दौरान CCL प्रबंधन द्वारा मुखिया एवं उपस्थित ग्रामीणों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया गया। ग्रामीणों की सुविधा के लिए पंचायत भवन में ब्लॉक-II कैम्प कार्यालय हेतु एक कक्ष उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया, ताकि ग्रामीण वंशावली में आवश्यक सुधार, भूमि संबंधी अभिलेख एवं अन्य समस्याओं के संबंध में CCL से आसानी से संपर्क कर सकें।

कक्ष उपलब्ध होने के पश्चात पंचायत भवन में प्रतिदिन 01 से 02 घंटे कैम्प कार्यालय संचालित किए जाने की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर ग्रामीणों से सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण में सहयोग करने तथा सर्वेक्षण टीम को सही, पूर्ण एवं तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की गई। बताया गया कि सर्वेक्षण के माध्यम से ग्राम की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का आकलन करने तथा भविष्य में ग्राम के विकास के लिए आवश्यक गतिविधियों की योजना तैयार करने में सहायता मिलेगी।

साथ ही, परिवारों की समुचित जानकारी एवं वंशावली तैयार करने में सुविधा होगी तथा भविष्य में पुनर्वास एवं विस्थापन से संबंधित योजना एवं उपयुक्त स्थल के चयन में भी आवश्यक आधार प्राप्त होगा। CCL प्रबंधन की ओर से ग्रामीणों को बताया गया कि भूमि एवं पारिवारिक अभिलेखों के सत्यापन तथा आवश्यक दस्तावेजों के संकलन के बाद कोल इंडिया लिमिटेड की प्रचलित पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (R&R) नीति एवं अन्य लागू नियमों के अनुसार पात्र व्यक्तियों को रोजगार, मुआवजा एवं अन्य देय लाभ से संबंधित प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में सुविधा होगी।

साथ ही, ब्लॉक-II परियोजना के विकास एवं संचालन से स्थानीय स्तर पर प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बढ़ने तथा क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की संभावना भी व्यक्त की गई। ग्राम सभा को सफल बनाने में धवैया पंचायत के मुखिया श्री तेजलाल महतो की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके समन्वय से ग्राम सभा की कार्यवाही सुचारू रूप से संपन्न हुई।
इस अवसर पर अंचल कार्यालय, गोमिया की ओर से राजस्व उपनिरीक्षक रवि कुमार एवं अंचल अमीन भागीरथ महतो उपस्थित रहे।

वहीं CCL, रजरप्पा क्षेत्र की ओर से ब्लॉक-II प्रभारी सह स्टाफ ऑफिसर (भू० एवं रा०) बिनोद कुमार, स्टाफ ऑफिसर (यो० एवं परि०) रवि कुमार, प्रबंधक (पर्यावरण) विवेक द्विवेदी , सहायक प्रबंधक (खनन) अविनाश कुमार, सहायक प्रबंधक (भूगर्भ) साक्षी राय, वरिष्ठ सर्वेयर (ख) सुशील कुमार सहित आरिफ अंसारी, प्रेम बेसरा एवं चंद्रकांत सिंह उपस्थित थे। ग्रामीणों की ओर से मुख्य रूप से दीपक करमाली, धनेश्वर कुमार, सनु मांझी, सहदेव कुमार महतो, राथो मांझी एवं दिनेश किस्कू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top