रिपोर्ट आरिफ कुरैशी
रामगढ़। भारतीय खाद सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) नई दिल्ली और अपर मुख्य सचिव सह खाद्य सुरक्षा आयुक्त झारखंड के निर्देश पर अमानक, मिस लेबलिंग और भ्रामक दावों वाले खाद्य पदार्थों के खिलाफ रामगढ़ खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान रामगढ़ कॉलेज गेट से ब्लॉक चौक तक की दुकानों का निरीक्षण किया गया। एस के सुपर फैमिली मार्ट, कुशवाहा शॉप, श्रवण होटल, आर के ढाबा, महेश जनरल स्टोर, कुमार जनरल स्टोर एवं केक बास्केट का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में मिस लेबलिंग और भ्रामक दावों वाले रेड बूल, स्टिंग एनर्जी ड्रिंक, किंडर जॉय, लौटे चोको पाई को दुकान से हटाया गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी रामगढ़ ने दुकान संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि मिस लेबलिंग और भ्रामक दावों वाले किसी भी खाद्य पदार्थों की बिक्री नहीं करेंगे। जांच टीम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री डेरिक तिग्गा और खाद्य सुरक्षा कार्यालय के लुकेश रवानी मौजूद थे।
