समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
रामगढ़ सिविल सर्जन कार्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजनविश्व आत्महत्या रोकथाम दिवसः रामगढ़ सिविल सर्जन कार्यालय में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजनउपायुक्त के निर्देश पर निष्ठा डीडीयू-केके प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षणडॉ.एस.राधाकृष्णन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में अभिमुखीकरण (इंडक्शन ) कार्यक्रम का आयोजन100% संडे की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा ने रेलीगढ़ा में की पिट मीटिंगमिनी मैराथन की तैयारी को लेकर यूथ स्पोर्टिंग क्लब डाड़ी की बैठक, आयोजन से जुड़े अहम बिंदुओं पर बनी सहमतिमायल बोतलमोड में चार पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त , गाड़ी में सवार 6 यात्री बाल बाल बच्चेआपसी चंदे से मदरसा दारुल उलूम रहमानिया जारियो में 4 कमरों का निर्माण का आधारशिला रखा गया,मदरसे का संगे बुनियाद मुखिया प्रतिनिधि तौफीक आलम ने राखीएसआईआर सहायता केंद्र की हुई शुरुआत, मतदाताओं को मिलेगी जानकारी और मार्गदर्शनडी यू मिशन की जमीन को लेकर विवाद, चर्च कमेटी ने एसपी से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग कीबरकाकाना रेलवे रिक्रिएशन क्लब में पुनरुत्थान का कार्य शुरू , नए अंदाज में दिखेगा रिक्रिएशन क्लबभ्रामक दावों और मिस लेबलिंग वाले उत्पादों पर रामगढ़ खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षणगणेश पूजा महोत्सव को लेकर रामगढ़ में रूट डायवर्ट, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोकजिला कौशल समिति की बैठक में भविष्य की रोजगार संभावनाओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण पर जोरखिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद करूंगा: जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कू
BREAKING
रामगढ़ सिविल सर्जन कार्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजनविश्व आत्महत्या रोकथाम दिवसः रामगढ़ सिविल सर्जन कार्यालय में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजनउपायुक्त के निर्देश पर निष्ठा डीडीयू-केके प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षणडॉ.एस.राधाकृष्णन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में अभिमुखीकरण (इंडक्शन ) कार्यक्रम का आयोजन100% संडे की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा ने रेलीगढ़ा में की पिट मीटिंगमिनी मैराथन की तैयारी को लेकर यूथ स्पोर्टिंग क्लब डाड़ी की बैठक, आयोजन से जुड़े अहम बिंदुओं पर बनी सहमतिमायल बोतलमोड में चार पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त , गाड़ी में सवार 6 यात्री बाल बाल बच्चेआपसी चंदे से मदरसा दारुल उलूम रहमानिया जारियो में 4 कमरों का निर्माण का आधारशिला रखा गया,मदरसे का संगे बुनियाद मुखिया प्रतिनिधि तौफीक आलम ने राखीएसआईआर सहायता केंद्र की हुई शुरुआत, मतदाताओं को मिलेगी जानकारी और मार्गदर्शनडी यू मिशन की जमीन को लेकर विवाद, चर्च कमेटी ने एसपी से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग कीबरकाकाना रेलवे रिक्रिएशन क्लब में पुनरुत्थान का कार्य शुरू , नए अंदाज में दिखेगा रिक्रिएशन क्लबभ्रामक दावों और मिस लेबलिंग वाले उत्पादों पर रामगढ़ खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रामगढ़ सिविल सर्जन कार्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
5 hours ago
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवसः रामगढ़ सिविल सर्जन कार्यालय में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन
5 hours ago
उपायुक्त के निर्देश पर निष्ठा डीडीयू-केके प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण
5 hours ago
डॉ.एस.राधाकृष्णन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में अभिमुखीकरण (इंडक्शन ) कार्यक्रम का आयोजन
5 hours ago
100% संडे की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा ने रेलीगढ़ा में की पिट मीटिंग
5 hours ago

डी यू मिशन की जमीन को लेकर विवाद, चर्च कमेटी ने एसपी से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजेश धान पर जबरन कब्जे के...
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगढ़। मंगलवार को दोपहर 3 बजे सीएनआई चर्च, डी यू मिशन, रामगढ़ में चर्च कमेटी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में दो मुख्य बिंदुओं को रखा गया। पहला, 2 सितंबर 2026 को सुबह 9:30 बजे राजेश धान द्वारा मिशन कैंपस में किए गए नुकसान का मामला तथा दूसरा, डी यू मिशन के नाम दर्ज जमीन के रकबे में हुए बदलाव का मामला। प्रॉपर्टी कमेटी के सचिव अर्नेस्ट जॉन वुड ने बताया कि डी यू मिशन के नाम वर्ष 1930 से वर्ष 2014-15 तक जमाबंदी में 2 एकड़ 86 डिसमिल जमीन दर्ज थी।

Advertisement
Advertisement

लेकिन वर्ष 2015-16 में अंचल अधिकारी के आदेश के अनुसार रामगढ़ सदर अंचल में डी यू मिशन वगैरह का कुल रकबा 3 एकड़ 32 डिसमिल कर दिया गया। उन्होंने कहा कि उक्त रकबा सुधार प्रक्रिया के लिए किसी ने आवेदन नहीं दिया था और उपरोक्त रकबा सुधार प्रक्रिया में रजिस्टर टू में कोई केस नंबर भी दर्ज नहीं है। चर्च कमेटी ने आरोप लगाया कि इसके बाद राजेश धान द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा करने और दलालों को जमीन बेचने का कार्य शुरू किया गया।

कमेटी के अनुसार, अब तक इस पर रोक लगी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में राजेश धान द्वारा जबरन कब्जे के किए गए प्रयास में भी जमीन दलाल संलिप्त थे। चर्च कमेटी के अनुसार, इस दौरान उनके पुरोहित और प्रचारक को आतंकित किया गया तथा प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया गया। साथ ही सीसीटीवी कैमरा काट दिया गया। कमेटी ने बताया कि केबल जोड़ने के लिए पहुंचे मैकेनिकों को राजेश धान का पहलवान वहां से भगा ले गया और कहा कि यह विवादित भूमि है, यहां कोई कैमरा नहीं लगेगा।

अर्नेस्ट जॉन वुड ने कहा कि वे लोग परेशान हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि क्या करें। उन्होंने आरोप लगाया कि रामगढ़ थाना द्वारा अब तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसलिए अब जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष राजेश धान पर प्राथमिकी दर्ज कराने और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाएंगे। उन्होंने बताया कि चर्च कमेटी द्वारा जिला उपायुक्त को आवेदन दिया गया था। इसके बाद राजेश धान द्वारा जबरन जमीन कब्जे का अवैध कार्य रुकवाया गया। वहीं, एसडीओ ने जांच के लिए डी यू मिशन के मूल कागजात मांगे हैं, जिन्हें कमेटी द्वारा उनके समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

अर्नेस्ट जॉन वुड ने कहा कि उन्हें जिले के वरीय पदाधिकारियों से न्याय और सुरक्षा की आशा है। उन्होंने रामगढ़ की जनता के साथ-साथ जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि भूमाफियाओं के आतंक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि केवल मिशन की जमीन ही नहीं, बल्कि जिले में जहां भी इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, उन सभी मामलों में प्रशासन उचित कार्रवाई करे, क्योंकि लोग काफी आतंकित हैं।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top