विज्ञापन
रांची अंजुमन मुसाफिर खाना में केंद्रीय टीम ने किया सहायता केंद्र का उद्घाटन
रांची। एसआईआर से संबंधित मतदाताओं की समस्याओं एवं सहायता के लिए एसआईआर सहायता केंद्र की शुरुआत आज रांची अंजुमन मुसाफिर खाना के हॉल में की गई। केंद्रीय टीम के द्वारा सहायता केंद्र का उद्घाटन किया गया। सहायता केंद्र के माध्यम से लोगों को एसआईआर प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी, मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस केंद्र के माध्यम से एसआईआर से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को आवश्यक जानकारी और सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय टीम के सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
