रिपोर्ट आरिफ कुरैशी
रामगढ़। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखण्ड के निर्देशानुसार जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा रामगढ़ सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में एक विशेष संगोष्ठी सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस (10 सितम्बर) के अवसर पर आयोजित 10.09.2026 से 16.09.2026 तक चलने वाले आत्महत्या रोकथाम सप्ताह के तहत आयोजित किया गया। इस संगोष्ठी सभा की अध्यक्षता रामगढ़ के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार द्वारा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. तूलिका रानी, डीआरसीएचओ डॉ ठाकुर मृत्युंजय कुमार सिंह, एमओ से सीएस डॉ विवेक कुमार, डीपीए आमोद कुमार एवं डीपीएमयू के सभी कर्मी उपस्थित थे। मुख्य बिंदुः जागरूकता पर जोरः संगोष्ठी में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने और आत्महत्या जैसी गंभीर समस्या को रोकने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई।
सप्ताह भर के कार्यक्रमः रामगढ़ जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम, कार्यशाला और आईईसी (आईईसी) गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को अवसाद से बाहर निकलने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सहयोग की अपीलः डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों को छुपाने के बजाय उस पर खुलकर बात करने की जरूरत है है ताकि समय रहते किसी की जान बचाई जा सके।
