गोला मे ढोल मांदर की थाप पर थिरके विधायक जयराम सहित हजारों युवक युवतियां
रजरप्पा। गोला प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पतरातु और सरला खूर्द के बीच बड़का टांड़ में शुक्रवार को जेएलकेएम की ओर से आयोजित कर्मा महोत्सव में संस्कृति के साथ राजनीतिक संदेश भी सुनाई दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डुमरी विधायक टाइगर जयराम कुमार महतो व विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय महासचिव संतोष कुमार चौधरी, पूजा महतो, बेबी महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष रुपा महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष पवन कुमार महतो,रामगढ़ जिलाध्यक्ष देवानंद महतो, शैल देवी, मुख्तार अंसारी, अबु शमा अंसारी और गुलाम उर्फ छोटू उपस्थित हुए।

अतिथियों के पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जेएलकेएम जिला प्रवक्ता पांडव कुमार महतो ने किया। सभा को संबोधित करते हुए जयराम महतो ने कर्मा पर्व को झारखंड की पहचान और परंपरा से जोड़ते हुए कहा कि कर्मा केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रकृति, संस्कृति और सामाजिक परंपराओं से जुड़ा पर्व है। उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य की मांग इसलिए भी उठी थी कि यहां की अपनी संस्कृति, बोली-वचन, खान-पान, गीत-संगीत और परंपराओं को पहचान मिले और उनका संरक्षण हो।

उन्होंने कहा कि बदलते दौर में अपनी जड़ों से जुड़ना जरूरी है। कर्मा पर्व नई पीढ़ी को संस्कृति समझाने और छोटी-छोटी बहनों को परंपराओं का प्रशिक्षण देने का माध्यम भी है। उनके संबोधन में सांस्कृतिक पहचान को लेकर झारखंडी भावना पर विशेष जोर रहा।
कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ढ़ोल नगाड़े की थाप पर थिरके- जयराम
कार्यक्रम को संबोधित के बाद विधायक टाइगर जयराम महतो ने पारंपरिक परिधान में सजी-संवरी बच्चियों के साथ ढ़ोल नगाड़े की थाप पर थिरकते नजर आए। छोटी-छोटी बच्चियों सहित अन्य महिलाओं ने भी सेल्फी लेते नजर आए। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष आनंद कुमार महतो, लखेश्वर महतो, प्रखंड सचिव परमेश्वर महतो, उत्तम कुमार, नीतीश कुमार, हीरालाल महतो, वंशीधर महतो, गोपेश्वर महतो, घनश्याम महतो, सर्वेश्वर महतो, सुरेश महतो, सुंदर लाल
