रजरप्पा। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा NCTE के निर्देशानुसार डॉ. एस. राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सुकरीगढ़ा-लारी, रामगढ़ में ‘स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर’ विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के बी.एड. सत्र 2026-28 एवं 2025-27 के प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 64 प्रशिक्षुओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक पेंटिंग के माध्यम से स्वच्छ एवं सुरक्षित समुद्र के संरक्षण का संदेश दिया।

प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव डॉ. संजय कुमार प्रभाकर, प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार उपाध्याय तथा महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापकों एवं व्याख्यातागण के द्वारा पेंटिंग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत किया गया।.कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से समुद्री प्रदूषण की रोकथाम, समुद्र की स्वच्छता
एवं समुद्री जीवन के संरक्षण का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की देखरेख सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रकोष्ठ के समन्वयक श्री नयन कुमार मिश्रा एवं शारीरिक शिक्षक श्री पिंटू कुमार पटेल के द्वारा की गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
