रिपोर्ट एस कुमार
सिरका। उच्च विद्यालय चुम्बा में सोमवार को विद्या एवं ज्ञान की देवी मां सरस्वती पूजन एवं बसंत पंचमी के पावन मेला में विद्यालय में पूजा धूमधाम से मनाया गया। आरंभ में विद्यालय के आचार्य अभिषेक कुमार पांडेय द्वारा विधिवत मां सरस्वती का पूजन किया गया।
बच्चों एवं सभी ने मिलकर मां हांसवानी की पूजा आराधना की। जिसमें सभी छात्र उपस्थित रहे तत्पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। गांव समाज के अभिभावक एवं आम ग्रामीण बड़े संख्या में उपस्थित होकर विद्यालय की शोभा बढ़ाएं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जगनंदन कुमार ने अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापन किए।
विद्या की देवी मां सरस्वती पूजा सफलता के लिए विद्यालय के सचिव संतोष कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक जगनंदन कुमार, भिखारी साहु, महेश कुमार प्रजापति, विनोद कुमार सिंह, इंदु कुमारी, अभिषेक कुमार पांडेय, राजेंद्र ठाकुर, राजेश कुमार रजक आदि एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिए।


