विज्ञापन
रजरप्पा। गोला मुखिया बुलटी देवी ने सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों को ठंड से बचाने के उद्देश्य से गर्म स्वेटर वितरित किए गए।उन्होंने कहा कि बदलते मौसम को देखते हुए बच्चों का स्वास्थ्य प्राथमिकता है। इसलिए पंचायत की ओर से इस प्रकार की पहल जारी रहेगी। उपस्थित सभी लोगों ने कार्यक्रम की सराहना की और आंगनवाड़ी केंद्र के कार्यों की प्रशंसा की। मौके पर उपमुखिया जीतेन्द्र साहू, सेविका कुन्ती देवी, सहायिका रीमा देवी, विशु रजवार,भानू रजवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन