Blogझारखण्डदेश-विदेशधर्म-कर्मराजनीतिराज्यलेटेस्ट खबरें

तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से भुरकुंडा में एक व्यक्ति घायल, रामगढ़ रेफर

भुरकुंडा (रामगढ़)। ओपी अंतर्गत काली मंदिर स्थित मेन रोड के निकट रविवार को तेज रफ्तार कार ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सीसीएल आर्दश क्षेत्रीय सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर ईलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब सवा बारह बजे बजे जयप्रकाश नगर भुरकुंडा निवासी शशि दूबे 58 वर्ष अपने आवास से मेन रोड की ओर जा रहे थे। इस बीच सौंदा डी से भुरकुंडा की ओर आ रही जेएच 01 ईई 1394 नंबर की तेज रफ्तार कार ने शशि दूबे को जोरदार धक्का मार दिया।

दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर जा गिरे। शशि दुबे को कान और नाक सहित काफी अंदरूनी चोटें लगी है। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को इलाज के जिए भुरकुंडा अस्पताल ले गये। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उनके भाई विद्यानंद दुबे उर्फ नन्हें के साथ एंबुलेंस के माध्यम से बेहतर ईलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल ले जाया गया। इधर घटना की जानकारी भुरकुंडा ओपी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *