रिपोर्ट आरिफ कुरैशी
रामगढ़। शुक्रवार को जिले के सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों द्वारा नई पहल डेली मीटिंग के तहत थाना/ओपी में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछले दिन दिए गए टास्क की समीक्षा की गई तथा टास्क ऑफ द डे का निर्धारण किया गया। बैठक के दौरान विधि व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण, कांडों के अनुसंधान एवं उद्भेदन में तेजी लाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित कार्यों का प्रभावी ढंग से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
