समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
BREAKING NEWS
शादी समारोह में नव दम्पति जोड़ी को विधायक तिवारी सहित कई ने दिया शुभाशिषउपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से एफएमडी मुक्त रामगढ़ अभियान के तहत वैक्सीनेशन वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवानाआत्मनिर्भरता की नई उड़ानः आरती देवी की सफलता की कहानीराष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई हजारीबाग द्वारा चिकित्सकों के प्रति जताया सम्मान और आभारटेंपो एक्सीडेंट में मृतक के मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने नईसराय-गिद्दी मुख्य सड़क तीन घंटे किया जाम, विधायक के आश्वासन पर जाम हटाभाकपा (माले) डाड़ी प्रखंड कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, राज्य कमिटी के फैसलों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्पमाँ छिन्नमस्ता इंटर कॉलेज की पूर्व व्याख्याता बिनीता सिन्हा की छठी पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गईसीसीएल सिरका परियोजना कार्यालय में एक मजदूर चक्कर खाकर गिर पड़ा, लगी चोट, ड्यूटी फिट कराने के लिए अधिकारी का कर रहा था इंतजार, इलाज के लिए भेजा गयाबोंगाई गांव में आदिवासी जन परिषद का सदस्यता अभियान, 50 लोग संगठन से जुड़ेजिले के सभी सरकारी उच्च विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ उपायुक्त ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंगरोटरी क्लब ऑफ भुरकुंडा ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को किया सम्मानितसफलता की नई उड़ानः सुप्रिया देवी की आत्मनिर्भरता की कहानीएनसीओईए प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय वित्त अधिकारी से की वार्ता, पीएचडी व संडे ड्यूटी का बकाया भुगतान करने की मांगउपायुक्त ने डिजिटल बिरसा कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवानाउपायुक्त ने किया ट्रॉमा सेंटर, निर्माणाधीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण
BREAKING
शादी समारोह में नव दम्पति जोड़ी को विधायक तिवारी सहित कई ने दिया शुभाशिषउपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से एफएमडी मुक्त रामगढ़ अभियान के तहत वैक्सीनेशन वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवानाआत्मनिर्भरता की नई उड़ानः आरती देवी की सफलता की कहानीराष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई हजारीबाग द्वारा चिकित्सकों के प्रति जताया सम्मान और आभारटेंपो एक्सीडेंट में मृतक के मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने नईसराय-गिद्दी मुख्य सड़क तीन घंटे किया जाम, विधायक के आश्वासन पर जाम हटाभाकपा (माले) डाड़ी प्रखंड कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, राज्य कमिटी के फैसलों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्पमाँ छिन्नमस्ता इंटर कॉलेज की पूर्व व्याख्याता बिनीता सिन्हा की छठी पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गईसीसीएल सिरका परियोजना कार्यालय में एक मजदूर चक्कर खाकर गिर पड़ा, लगी चोट, ड्यूटी फिट कराने के लिए अधिकारी का कर रहा था इंतजार, इलाज के लिए भेजा गयाबोंगाई गांव में आदिवासी जन परिषद का सदस्यता अभियान, 50 लोग संगठन से जुड़ेजिले के सभी सरकारी उच्च विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ उपायुक्त ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंगरोटरी क्लब ऑफ भुरकुंडा ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को किया सम्मानितसफलता की नई उड़ानः सुप्रिया देवी की आत्मनिर्भरता की कहानी

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शादी समारोह में नव दम्पति जोड़ी को विधायक तिवारी सहित कई ने दिया शुभाशिष
2 days ago
उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से एफएमडी मुक्त रामगढ़ अभियान के तहत वैक्सीनेशन वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
2 days ago
आत्मनिर्भरता की नई उड़ानः आरती देवी की सफलता की कहानी
2 days ago
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई हजारीबाग द्वारा चिकित्सकों के प्रति जताया सम्मान और आभार
2 days ago
टेंपो एक्सीडेंट में मृतक के मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने नईसराय-गिद्दी मुख्य सड़क तीन घंटे किया जाम, विधायक के आश्वासन पर जाम हटा
2 days ago

भागदौड़ भरी जिंदगी में भारतीय संस्कृति और जड़ों से जुड़ने की जरूरत : बीएल भूरा

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन रिपोर्ट एस कुमार रामगढ़। आज की तेज रफ्तार और...
विज्ञापन

रिपोर्ट एस कुमार

रामगढ़। आज की तेज रफ्तार और प्रतिस्पर्धा भरी जिंदगी में इंसान सफलता की दौड़ में लगातार आगे बढ़ना चाहता है। आधुनिक तकनीक और सुविधाओं ने जीवन को आसान जरूर बनाया है, लेकिन इस चकाचौंध में मन का सुकून और भीतर का संतोष कहीं खोता जा रहा है। उक्त बातें साहित्यकार एवं लेखक बीएल भूरा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आज रिश्तों में दूरियां बढ़ती जा रही हैं।

विज्ञापन

पहले परिवार और समाज में अपनापन, सहयोग और सादगी देखने को मिलती थी, लेकिन अब दिखावे और भौतिकता ने सामाजिक मूल्यों को कमजोर कर दिया है। कर्ज लेकर भव्य शादी, महंगे आयोजन और स्टेटस दिखाना लोगों की मजबूरी बनता जा रहा है, जबकि सच्चा सुख संतोष, संस्कार और अच्छे व्यवहार में निहित है। बीएल भूरा ने कहा कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति के मूल मंत्र माता पिता देवो भव, अतिथि देवो भव और वसुधैव कुटुम्बकम् आज भी समाज को जोड़ने का सबसे बड़ा आधार हैं।

उन्होंने कहा कि जिस संस्कृति में माता-पिता को भगवान का दर्जा दिया गया हो, वहां वृद्धाश्रम की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने खान-पान और जीवनशैली पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पहले लोग बाजरा, ज्वार, मक्का, छाछ और दही जैसे सात्विक भोजन का सेवन करते थे, जिससे शरीर स्वस्थ और मन शांत रहता था। आज फास्ट फूड और अनियमित खानपान के कारण डायबिटीज, बीपी और मोटापा जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इसलिए प्राकृतिक और संतुलित आहार अपनाना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने भारतीय पटेलिया आदिवासी समाज की संस्कृति को प्रकृति संरक्षण की मिसाल बताते हुए कहा कि यहां पेड़, नदी और धरती को पूजनीय माना जाता है। हलमा जैसी परंपराएं समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करती हैं। लेकिन आज प्लास्टिक, केमिकल और प्रदूषण ने प्रकृति को नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में वृक्षारोपण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी हो गया है। अंत में बीएल भूरा ने कहा कि आधुनिकता जरूरी है, लेकिन संस्कृति और संस्कारों के बिना विकास अधूरा है। यदि इंसान अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़ा रहेगा, तभी जीवन संतुलित, सुखमय और सफल बन सकेगा।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top