रिपोर्ट एस कुमार
गिद्दी/सिरका। इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) द्वारा बुधवार, 10 जून 2026 को हेसालोंग गांव में नौजवानों के बीच सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान युवाओं से रोजगार, शिक्षा, खेल, विज्ञान, तकनीक, नशामुक्त समाज और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही उन्हें संगठन से जुड़कर अपने अधिकारों तथा बेहतर भविष्य के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया गया।
सदस्यता अभियान के दौरान बड़ी संख्या में नौजवानों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर युवाओं ने आगामी 28 जून 2026 को लाल बंगला, चरही (हजारीबाग) में आयोजित होने वाले आरवाईए जिला सम्मेलन को सफल बनाने का भी संकल्प लिया। अभियान में मुख्य रूप से मनीष यादव, सुनील किस्कू, राजेश गोप, लखिन्द्र गोप, धानु टुटू, जगमोहन गोप, कृष्णा गोप, साहिल गोप, बादल गोप सहित कई नौजवान साथी उपस्थित थे।