समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
BREAKING NEWS
01 सितंबर से रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में पुनः शुरू होगा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहणआईटीआई गोला में ‘हुनर प्रोजेक्ट’ का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा निःशुल्क आवासीय वेल्डिंग प्रशिक्षण; रोजगार के अवसर बढ़ने से पलायन रोकने में मिलेगी मददप्रोजेक्ट समर्थ के तहत पीवीटीजी एवं एसटी-बहुल ग्रामों के समग्र विकास पर जोरशहर में विभिन्न विकास परियोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजितपांच दिवसीय बैंकिंग और पीएलआई में न्याय की मांग को लेकर बैंक कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शनरिसालदार बाबा के पांच दिवसीय सालाना उर्स का भव्य आगाज, पहली सरकारी चादर चढ़ाई गईस्व सदानंद महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का मैच मे प्रथम एवं तृतीय पुरस्कार बहेरा पंचायत को मिलारक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हुईं विविध प्रतियोगिताएंकौशल विकास एवं युवा सशक्तिकरण के प्रति PVUNL की प्रतिबद्धतामुखिया देवकी महतो के अध्यक्षता में कार्य कारिणी की बैठक सम्पन्न हुईबरकाकाना के हेहल स्थित सीमेंट और इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में टरबाइन धमाका, तीन की मौत, एक घायल, मचा हड़कंपउत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय कंजगी में खेलो झारखंड खेलो–2026 का शुभारंभझारखंड कोलयरी मजदूर यूनियन ने विस्थापितों के इलाज को लेकर चिकित्सा प्रभारी से की वार्ता, विस्थापितों व प्रभावितों के इलाज नहीं होने पर जताया रोषएचईसी के समग्र पुनरुद्धार को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने संसदीय समिति के अध्यक्ष से की मुलाकातएसवीएम तेहरातांड़ में सीएसआर के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 43 स्कूली बच्चों की हुई जांच
BREAKING
01 सितंबर से रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में पुनः शुरू होगा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहणआईटीआई गोला में ‘हुनर प्रोजेक्ट’ का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा निःशुल्क आवासीय वेल्डिंग प्रशिक्षण; रोजगार के अवसर बढ़ने से पलायन रोकने में मिलेगी मददप्रोजेक्ट समर्थ के तहत पीवीटीजी एवं एसटी-बहुल ग्रामों के समग्र विकास पर जोरशहर में विभिन्न विकास परियोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजितपांच दिवसीय बैंकिंग और पीएलआई में न्याय की मांग को लेकर बैंक कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शनरिसालदार बाबा के पांच दिवसीय सालाना उर्स का भव्य आगाज, पहली सरकारी चादर चढ़ाई गईस्व सदानंद महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का मैच मे प्रथम एवं तृतीय पुरस्कार बहेरा पंचायत को मिलारक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हुईं विविध प्रतियोगिताएंकौशल विकास एवं युवा सशक्तिकरण के प्रति PVUNL की प्रतिबद्धतामुखिया देवकी महतो के अध्यक्षता में कार्य कारिणी की बैठक सम्पन्न हुईबरकाकाना के हेहल स्थित सीमेंट और इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में टरबाइन धमाका, तीन की मौत, एक घायल, मचा हड़कंपउत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय कंजगी में खेलो झारखंड खेलो–2026 का शुभारंभ

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

01 सितंबर से रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में पुनः शुरू होगा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण
3 hours ago
आईटीआई गोला में ‘हुनर प्रोजेक्ट’ का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा निःशुल्क आवासीय वेल्डिंग प्रशिक्षण; रोजगार के अवसर बढ़ने से पलायन रोकने में मिलेगी मदद
3 hours ago
प्रोजेक्ट समर्थ के तहत पीवीटीजी एवं एसटी-बहुल ग्रामों के समग्र विकास पर जोर
2 hours ago
शहर में विभिन्न विकास परियोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
2 hours ago
पांच दिवसीय बैंकिंग और पीएलआई में न्याय की मांग को लेकर बैंक कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन
2 hours ago

भाकपा (माले) डाड़ी प्रखंड कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, राज्य कमिटी के फैसलों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन महंगाई, बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों के मुद्दों पर आंदोलन...
विज्ञापन

गिद्दी/सिरका। गिद्दी सामुदायिक भवन में गुरुवार को भाकपा (माले) डाड़ी प्रखंड का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पार्टी संगठन के विस्तार, झारखंड मजदूर सभा (झामस) के सदस्यता अभियान, मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), मजदूर, किसान एवं आदिवासी अधिकारों के साथ-साथ महंगाई, बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों पर बढ़ते हमलों के खिलाफ आंदोलन को तेज करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

विज्ञापन

सम्मेलन की अध्यक्षता भाकपा (माले) हजारीबाग जिला सचिव कॉमरेड पच्चू राणा ने की, जबकि संचालन कॉमरेड राजेंद्र गोप ने किया। अध्यक्ष मंडल में सोहराय किस्कू, राजेंद्र गोप, धनेश्वर तुरी, मनीष यादव, सुरेश बेदिया, शहीद अंसारी, अशोक गुप्ता एवं कैलाश महतो शामिल रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) के पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड हलधर महतो ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, निजीकरण और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हो रहे हमलों के खिलाफ जनता को संगठित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने कार्यकर्ताओं से राज्य कमिटी के निर्णयों को गांव-गांव तक पहुंचाने और जनता के बीच लगातार अभियान चलाने का आह्वान किया। भाकपा (माले) झारखंड राज्य सचिव कॉमरेड मनोज भक्त ने कहा कि 15 जून से 15 जुलाई तक चल रहे झारखंड मजदूर सभा (झामस) सदस्यता अभियान को व्यापक रूप से सफल बनाया जाएगा। उन्होंने असंगठित मजदूरों, खेत मजदूरों और औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों को संगठन से जोड़ने की अपील की।

केंद्रीय कमेटी सदस्य कॉमरेड आर.डी. मांझी ने कहा कि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं कटना चाहिए। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की सहायता करेंगे। उन्होंने संविधान, लोकतांत्रिक अधिकारों और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए व्यापक जनएकता की आवश्यकता पर बल दिया। सम्मेलन में निर्णय लिया गया कि अगस्त माह में महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, बुलडोजर राज, संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों पर हो रहे हमलों के खिलाफ व्यापक जनअभियान चलाया जाएगा।

साथ ही किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, विस्थापितों एवं आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष तेज करने तथा पार्टी संगठन को पंचायत से गांव स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में 11 जुलाई 2026 को कॉमरेड मिथिलेश कुमार सिंह के शहादत दिवस पर आयोजित जन कन्वेंशन एवं श्रद्धांजलि सभा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने तथा 11-12 अगस्त 2026 को हजारीबाग में आयोजित राज्य पार्टी स्कूल में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का भी निर्णय लिया गया। सम्मेलन का समापन जनता के अधिकार, जल, जंगल, जमीन, रोजगार, संविधान और सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

सम्मेलन में बैजनाथ मिस्त्री, धनेश्वर तुरी, सुनील किस्कू, रामकृष्ण मुर्मू, अजय सिंह, अमित राणा, संजय उरांव, हरकू बेदिया, पतीलाल मरांडी, सुखराम हेंब्रम, मानाराम मांझी, तुलसीदास मांझी, भोला साहू, मजहर अंसारी, गुलजार अंसारी, रामप्रवेश गोप, जलेश्वर रजवार, सुरेश महतो, बबन गोप, गोविंद राम, महेश गोप, कार्तिक मांझी, जाकिर अंसारी, नागेश्वर महतो, शिवपूजन महतो, जहूर अंसारी, मनीष किस्कू, खेमलाल बेदिया, इस्लाम अंसारी, हकीम अंसारी, राजकुमार बेदिया, मुकेश कुमार राम, मंगरा मुंडा, महेंद्र प्रसाद, विनोद प्रसाद, इंद्रजीत महतो, बुधनी देवी, तेतरी देवी, भोला मुर्मू, रसका हेंब्रम, धनू टुड्डू, सुरेश कुमार तिवारी, बृजलाल राम सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top