समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
BREAKING NEWS
झारखंड इस्पात फैक्ट्री लिमिटेड हेसला के मजदूर गोपी करमाली का निधन, परिजनों को ₹80 हजार की आर्थिक सहायता व नौकरी देने पर बनी सहमतिछात्र एवं संकाय विनिमय कार्यक्रम से शिक्षण गुणवत्ता को मिलेगा नया आयामकरमा कोलियरी में झाकोमयू का सेमिनार हुआ संपन्नभुरकुंडा थाना मैदान श्रावणी मेला कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न, जल्द होगा कमेटी का विस्ताररजरप्पा की धरती पर जुटेंगे देश-प्रदेश के लेखक और साहित्यकारश्री श्री कैथा रथ यात्रा 16 जुलाई को मुख्य अतिथि होंगे सांसद श्री चंद्र प्रकाश चौधरीभुरकुंडा में 10 जुलाई से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन चक्का जाम स्थगित, सीसीएल प्रबंधन और रैयत विस्थापित मोर्चा के बीच बनी सहमतिभुरकुंडा-गिद्दी दामोदर पुल के लिए 17.93 करोड़ की निविदा जारीभुरकुंडा में श्रीश्री शिव शक्ति धाम के पुनर्निर्माण का होगा शुभारंभ, 12 जुलाई को भूमिपूजन एवं शिलान्याससमाज को कुछ नया देना सीसीएल और रोटरी के मूल में निहित : सिद्धार्थ शंकरपावन क्रूस विद्यालय में विद्यार्थी संसद का गठन, नवनिर्वाचित परिषद ने ली शपथरेलिगड़ा मुख्य सड़क की नालियों से अतिक्रमण हटाने की मांग, परियोजना पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापनशादी समारोह में नव दम्पति जोड़ी को विधायक तिवारी सहित कई ने दिया शुभाशिषउपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से एफएमडी मुक्त रामगढ़ अभियान के तहत वैक्सीनेशन वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवानाआत्मनिर्भरता की नई उड़ानः आरती देवी की सफलता की कहानी
BREAKING
झारखंड इस्पात फैक्ट्री लिमिटेड हेसला के मजदूर गोपी करमाली का निधन, परिजनों को ₹80 हजार की आर्थिक सहायता व नौकरी देने पर बनी सहमतिछात्र एवं संकाय विनिमय कार्यक्रम से शिक्षण गुणवत्ता को मिलेगा नया आयामकरमा कोलियरी में झाकोमयू का सेमिनार हुआ संपन्नभुरकुंडा थाना मैदान श्रावणी मेला कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न, जल्द होगा कमेटी का विस्ताररजरप्पा की धरती पर जुटेंगे देश-प्रदेश के लेखक और साहित्यकारश्री श्री कैथा रथ यात्रा 16 जुलाई को मुख्य अतिथि होंगे सांसद श्री चंद्र प्रकाश चौधरीभुरकुंडा में 10 जुलाई से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन चक्का जाम स्थगित, सीसीएल प्रबंधन और रैयत विस्थापित मोर्चा के बीच बनी सहमतिभुरकुंडा-गिद्दी दामोदर पुल के लिए 17.93 करोड़ की निविदा जारीभुरकुंडा में श्रीश्री शिव शक्ति धाम के पुनर्निर्माण का होगा शुभारंभ, 12 जुलाई को भूमिपूजन एवं शिलान्याससमाज को कुछ नया देना सीसीएल और रोटरी के मूल में निहित : सिद्धार्थ शंकरपावन क्रूस विद्यालय में विद्यार्थी संसद का गठन, नवनिर्वाचित परिषद ने ली शपथरेलिगड़ा मुख्य सड़क की नालियों से अतिक्रमण हटाने की मांग, परियोजना पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

झारखंड इस्पात फैक्ट्री लिमिटेड हेसला के मजदूर गोपी करमाली का निधन, परिजनों को ₹80 हजार की आर्थिक सहायता व नौकरी देने पर बनी सहमति
22 hours ago
छात्र एवं संकाय विनिमय कार्यक्रम से शिक्षण गुणवत्ता को मिलेगा नया आयाम
22 hours ago
करमा कोलियरी में झाकोमयू का सेमिनार हुआ संपन्न
22 hours ago
भुरकुंडा थाना मैदान श्रावणी मेला कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न, जल्द होगा कमेटी का विस्तार
22 hours ago
रजरप्पा की धरती पर जुटेंगे देश-प्रदेश के लेखक और साहित्यकार
22 hours ago

समाज को कुछ नया देना सीसीएल और रोटरी के मूल में निहित : सिद्धार्थ शंकर

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन रोटरी और सीसीएल के साझा प्रोजेक्ट मानस की सफलता...
विज्ञापन

भुरकुंडा (रामगढ़)। रिनपास रांची में प्रोजेक्ट मानस की सफलता पर रोटरी क्लब रांची ने गुरुवार की रात क्लब परिसर में आभार समारोह का आयोजन किया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीसीएल के महाप्रबंधक (सीएसआर) सिद्धार्थ शंकर, विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक (वित्त) संजय सिंह एवं रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में रोटरी क्लब और सीसीएल के संयुक्त मुहिम विश्वास एवं सेवा का संगम सीसीएल एवं रोटरी के उद्देश्यों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

वक्ताओं ने समाज सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में दोनों संस्थाओं की साझेदारी और योगदान को जनहित के लिए महत्वपूर्ण बताया। मुख्य अतिथि सीसीएल महाप्रबंधक (सीएसआर) सिद्धार्थ शंकर कहा कि समाज को कुछ नया और बेहतर देना सीसीएल की कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। हम अपने समाज को नया क्या दें, यही सोच हमारी कंपनी के मूल में निहित है।

उन्होंने बताया कि सीसीएल की लाल-लाडली योजना के तहत प्रत्येक वर्ष 20 छात्र-छात्राओं को आईआईटी की तैयारी कराई जाती है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलगांव में प्रतिवर्ष 12 करोड़ रुपये का सहयोग दिया जा रहा है। इसके अलावा नौ गांवों को गोद लेकर उनके समग्र विकास की दिशा में कार्य किया जा रहा है। रांची सदर अस्पताल में 50 बेड का आश्रय गृह बनाया जा रहा है।

साथ ही नेशनल लॉ कॉलेज के सहयोग से गांवों में मेडिटेशन शिविर आयोजित कर सामाजिक समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से सीसीएल द्वारा 10 डायलिसिस मशीनें भी उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि रोटरी ने भी सेवा के हर क्षेत्र में स्वयं को सिद्ध किया है। दोनों संस्थाओं की साझेदारी समाज के लिए प्रेरणादायक है।

विशिष्ट अतिथि सीसीएल के महाप्रबंधक (वित्त) संजय सिंह ने कहा कि रोटरी की उत्कृष्ट सेवा भावना और कार्यों की विश्वसनीयता के कारण ही सीसीएल ने रोटरी पर भरोसा जताया और विभिन्न सामाजिक परियोजनाओं में सहयोग किया। इस सफर को आगे भी जारी रखा जाएगा। रोटरी क्लब के अध्यक्ष ललित त्रिपाठी ने कहा कि रोटरी का मूल उद्देश्य निस्वार्थ सेवा के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहायता और उम्मीद पहुंचाना है।

सीसीएल जैसी संवेदनशील और सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने वाली संस्था के सहयोग से कई जनकल्याणकारी कार्यों को गति मिली है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और मानव सेवा के क्षेत्र में दोनों संस्थाओं की साझेदारी समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन रही है। प्रोजेक्ट मानस के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top