समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
बरकाकाना रेलवे रिक्रिएशन क्लब में पुनरुत्थान का कार्य शुरू , नए अंदाज में दिखेगा रिक्रिएशन क्लबभ्रामक दावों और मिस लेबलिंग वाले उत्पादों पर रामगढ़ खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षणगणेश पूजा महोत्सव को लेकर रामगढ़ में रूट डायवर्ट, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोकजिला कौशल समिति की बैठक में भविष्य की रोजगार संभावनाओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण पर जोरखिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद करूंगा: जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कू100% संडे की मांग को लेकर गिद्दी सी में संयुक्त मोर्चा ने की पिट मीटिंगपिपरा गढ़ा में सड़क निर्माण की स्वीकृति पर ग्रामीणों में खुशी, संतोष मोदी एवं सामाजिक एकता मंच के प्रयास की सराहना17 साल का इंतजार खत्म, चपरी मोड़ से यादव चौक तक सड़क निर्माण का होगा शिलान्यासगिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल की मरम्मती शुरू, आवागमन थमाउपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजनमेरा शब्द, मेरी कहानी’ अभियान से गूंजे रामगढ़ के विद्यालयविद्यार्थियों को नशा उन्मूलन, पोक्सो एक्ट व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक12 घंटे काम के दबाव और वेतन बकाया के विरोध में बाहर खड़े रहे दर्जनों मजदूरग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा मदद करूंगा: नगर परिषद अध्यक्ष कुसुमलताहाइवा की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने सड़क जाम किया
BREAKING
बरकाकाना रेलवे रिक्रिएशन क्लब में पुनरुत्थान का कार्य शुरू , नए अंदाज में दिखेगा रिक्रिएशन क्लबभ्रामक दावों और मिस लेबलिंग वाले उत्पादों पर रामगढ़ खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षणगणेश पूजा महोत्सव को लेकर रामगढ़ में रूट डायवर्ट, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोकजिला कौशल समिति की बैठक में भविष्य की रोजगार संभावनाओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण पर जोरखिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद करूंगा: जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कू100% संडे की मांग को लेकर गिद्दी सी में संयुक्त मोर्चा ने की पिट मीटिंगपिपरा गढ़ा में सड़क निर्माण की स्वीकृति पर ग्रामीणों में खुशी, संतोष मोदी एवं सामाजिक एकता मंच के प्रयास की सराहना17 साल का इंतजार खत्म, चपरी मोड़ से यादव चौक तक सड़क निर्माण का होगा शिलान्यासगिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल की मरम्मती शुरू, आवागमन थमाउपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजनमेरा शब्द, मेरी कहानी’ अभियान से गूंजे रामगढ़ के विद्यालयविद्यार्थियों को नशा उन्मूलन, पोक्सो एक्ट व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बरकाकाना रेलवे रिक्रिएशन क्लब में पुनरुत्थान का कार्य शुरू , नए अंदाज में दिखेगा रिक्रिएशन क्लब
14 hours ago
भ्रामक दावों और मिस लेबलिंग वाले उत्पादों पर रामगढ़ खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण
1 day ago
गणेश पूजा महोत्सव को लेकर रामगढ़ में रूट डायवर्ट, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
1 day ago
जिला कौशल समिति की बैठक में भविष्य की रोजगार संभावनाओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण पर जोर
1 day ago
खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद करूंगा: जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कू
1 day ago

भुरकुंडा-गिद्दी दामोदर पुल के लिए 17.93 करोड़ की निविदा जारी

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन 50 वर्ष पुराने जर्जर पुल की जगह बनेगा नया...
विज्ञापन

भुरकुंडा (रामगढ़)। रामगढ़ और हजारीबाग जिले को जोड़ने वाले भुरकुंडा-गिद्दी दामोदर नदी पुल के पुनर्निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। झारखंड स्टेट हाईवे अथॉरिटी ने शुक्रवार को नए पुल के निर्माण के लिए 17 करोड़ 93 लाख रुपये की निविदा जारी कर दी है। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 3 अगस्त निर्धारित की गई है। टेंडर जारी होने के साथ ही वर्षों से नए पुल की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन

करीब पांच दशक पुराने भुरकुंडा-गिद्दी दामोदर पुल की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है। पुल से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन, स्कूली बसें और आम लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती थी। यह पुल रामगढ़ और हजारीबाग जिले के बीच आवागमन का प्रमुख मार्ग होने के साथ-साथ पूरे कोयलांचल क्षेत्र की लाइफलाइन माना जाता है। नए पुल की मांग को लेकर पिछले कई वर्षों से स्थानीय लोगों, विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने लगातार आंदोलन, प्रदर्शन और चक्का जाम किए।

Advertisement
Advertisement

मीडिया के माध्यम से भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया, जिसके बाद सरकार ने पुल निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष गिरधारी गोप ने निविदा जारी होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे कोयलांचल क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जर्जर पुल के कारण लोगों की सुरक्षा लंबे समय से चिंता का विषय बनी हुई थी। नए पुल के निर्माण से न केवल सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित होगा, बल्कि रामगढ़ और हजारीबाग के बीच संपर्क भी अधिक सुगम और मजबूत होगा।

उन्होंने बताया कि पुल निर्माण को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, पूर्व सांसद जयंत सिन्हा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री संजय प्रसाद यादव सहित कई जनप्रतिनिधियों ने समय-समय पर पहल की। क्षेत्रवासियों के लंबे संघर्ष और जनप्रतिनिधियों के प्रयासों का ही परिणाम है कि अब पुल निर्माण का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। निविदा जारी होने पर गिरधारी गोप, राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव, श्रमिक नेता रामनरेश सिंह, सुमन सिंह, भोला सिंह कुशवाहा, जानकी ठाकुर सहित रामगढ़ और हजारीबाग जिले के लोगों ने खुशी जताते हुए शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top