रजरप्पा। रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 26 कैथा में 16 जुलाई को रथ यात्रा महोत्सव मनाया जाएगा जिसकी तैयारी जोर-जोर से चल रही है और इसी क्रम में आज श्री श्री जगन्नाथ रथ यात्रा समिति के पदाधिकारीगण रथ यात्रा निमंत्रण हेतु चंद्र प्रकाश चौधरी माननीय सांसद गिरिडीह, श्रीमती सुनीता चौधरी पूर्व विधायक रामगढ़ ,रौशनलाल चौधरी विधायक बड़कागांव विधानसभा निर्मल उर्फ़ तिवारी महतो विधायक मांडू के आवासीय कार्यालय पहुंचकर उन लोगों को निमंत्रण दिया गया।
इस वर्ष रथ यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी गिरिडीह लोकसभा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सुनीता चौधरी पूर्व विधायक रामगढ़ रोशन लाल चौधरी बड़कागांव विधायक निर्मल महतो और तिवारी महतो विधायक मांडू उपस्थित रहेंगे, मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि ने निमंत्रण को स्वीकार करते हुए कहा कि कथा रथ यात्रा महोत्सव पूरे झारखंड में एक अपना अलग महत्व रखती है और ऐसे धार्मिक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होना
हम लोगों के लिए सौभाग्य की बात है साथ ही साथ हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया निमंत्रण देने वालों में मुख्य पदाधिकारी के रूप में मंदिर के मुख्य पुजारी डॉ भागवत नारायण चटर्जी , वार्ड पार्षद श्री देवधारी महतो , जागेश्वर महतो, उर्फ बड़का बाबू ,राजेश कुमार महतो आशुतोष चटर्जी,परितोष चटर्जी, मुकेश महतो,चुनिलाल महतो, जितेंद्र महतो, अजय आस्था इत्यादि दर्जनों पदाधिकारी शामिल थे।