समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
भ्रामक दावों और मिस लेबलिंग वाले उत्पादों पर रामगढ़ खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षणगणेश पूजा महोत्सव को लेकर रामगढ़ में रूट डायवर्ट, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोकजिला कौशल समिति की बैठक में भविष्य की रोजगार संभावनाओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण पर जोरखिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद करूंगा: जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कू100% संडे की मांग को लेकर गिद्दी सी में संयुक्त मोर्चा ने की पिट मीटिंगपिपरा गढ़ा में सड़क निर्माण की स्वीकृति पर ग्रामीणों में खुशी, संतोष मोदी एवं सामाजिक एकता मंच के प्रयास की सराहना17 साल का इंतजार खत्म, चपरी मोड़ से यादव चौक तक सड़क निर्माण का होगा शिलान्यासगिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल की मरम्मती शुरू, आवागमन थमाउपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजनमेरा शब्द, मेरी कहानी’ अभियान से गूंजे रामगढ़ के विद्यालयविद्यार्थियों को नशा उन्मूलन, पोक्सो एक्ट व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक12 घंटे काम के दबाव और वेतन बकाया के विरोध में बाहर खड़े रहे दर्जनों मजदूरग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा मदद करूंगा: नगर परिषद अध्यक्ष कुसुमलताहाइवा की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कियाअवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 4 क्विंटल 50 किलो जावा महुआ किया नष्ट
BREAKING
भ्रामक दावों और मिस लेबलिंग वाले उत्पादों पर रामगढ़ खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षणगणेश पूजा महोत्सव को लेकर रामगढ़ में रूट डायवर्ट, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोकजिला कौशल समिति की बैठक में भविष्य की रोजगार संभावनाओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण पर जोरखिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद करूंगा: जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कू100% संडे की मांग को लेकर गिद्दी सी में संयुक्त मोर्चा ने की पिट मीटिंगपिपरा गढ़ा में सड़क निर्माण की स्वीकृति पर ग्रामीणों में खुशी, संतोष मोदी एवं सामाजिक एकता मंच के प्रयास की सराहना17 साल का इंतजार खत्म, चपरी मोड़ से यादव चौक तक सड़क निर्माण का होगा शिलान्यासगिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल की मरम्मती शुरू, आवागमन थमाउपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजनमेरा शब्द, मेरी कहानी’ अभियान से गूंजे रामगढ़ के विद्यालयविद्यार्थियों को नशा उन्मूलन, पोक्सो एक्ट व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक12 घंटे काम के दबाव और वेतन बकाया के विरोध में बाहर खड़े रहे दर्जनों मजदूर

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

भ्रामक दावों और मिस लेबलिंग वाले उत्पादों पर रामगढ़ खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण
4 hours ago
गणेश पूजा महोत्सव को लेकर रामगढ़ में रूट डायवर्ट, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
4 hours ago
जिला कौशल समिति की बैठक में भविष्य की रोजगार संभावनाओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण पर जोर
4 hours ago
खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद करूंगा: जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कू
4 hours ago
100% संडे की मांग को लेकर गिद्दी सी में संयुक्त मोर्चा ने की पिट मीटिंग
4 hours ago

महिला आरक्षण बिना शर्त तत्काल लागू करने की मांग को लेकर ऐपवा का विशाल मार्च

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन रिपोर्ट एस कुमार रामगढ़। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन...
विज्ञापन

रामगढ़। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) के राष्ट्रीय आह्वान पर मंगलवार को रामगढ़ शहर में महिला आरक्षण कानून को बिना शर्त तत्काल लागू करने की मांग को लेकर विशाल प्रतिवाद मार्च निकाला गया। मार्च का नेतृत्व ऐपवा की रामगढ़ जिला सचिव नीता बेदिया तथा कांति देवी और नितू बेदिया ने किया। इसमें सुरती देवी, झूमा घोषाल, सीता देवी, धनमती देवी, दशमी देवी, श्रुति देवी, सुखमनी देवी, पारो देवी, शकुंतला देवी, माही देवी, कौशल्या देवी, संगीता देवी, शांति देवी, सुधा देवी, बसंती देवी, सुनीता देवी, प्रिया देवी, मंजू देवी, निमिया देवी, संजवा देवी, हेमंती देवी, पुरनी देवी, कविता देवी, पुष्पा देवी, मुलैया देवी, नमिता देवी, पंचमी देवी, संजोती देवी सहित सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।

विज्ञापन

महिलाएं झंडा-बैनर के साथ शहर में मार्च करते हुए महिला आरक्षण के समर्थन में जोरदार नारेबाजी कर रही थीं। प्रदर्शनकारियों ने 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून को तत्काल लागू करने, लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने, जनगणना और परिसीमन की शर्त हटाने तथा महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार रोकने की मांग की। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ भी नारे लगाए गए। सभा को संबोधित करते हुए ऐपवा की जिला सचिव नीता बेदिया ने कहा कि वर्ष 2023 में सभी दलों की सहमति से महिला आरक्षण कानून पारित किया गया था,

Advertisement
Advertisement

लेकिन अब इसे जनगणना और परिसीमन से जोड़कर लागू करने में देरी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण को अनावश्यक शर्तों से जोड़कर इसके क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न कर रही है। उन्होंने मांग की कि महिला आरक्षण कानून से परिसीमन की शर्त हटाकर इसे तत्काल लागू किया जाए। साथ ही पिछड़ा, अति पिछड़ा एवं अन्य वंचित वर्गों की महिलाओं के लिए महिला आरक्षण के भीतर अलग से आरक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि संसद और विधानसभाओं में सभी वर्गों की महिलाओं को समुचित प्रतिनिधित्व मिल सके।

ऐपवा ने कहा कि चुनाव क्षेत्रों के परिसीमन की प्रक्रिया राज्यों और संबंधित पक्षों से व्यापक विचार-विमर्श एवं सहमति के आधार पर होनी चाहिए। संगठन का आरोप है कि वर्तमान व्यवस्था में सरकार अपनी राजनीतिक मंशा के अनुरूप परिसीमन करना चाहती है। इस कारण महिला आरक्षण को किसी भी शर्त से मुक्त कर तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top