समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टरकोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरीविधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण कियाकोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौलप्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्नगिद्दी बस्ती में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, छह स्थानों पर एक साथ होगा गायनझारखंड की मंत्री दीपिका की बेटी की सहित चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोकमेनगेट में कर्मा पूजा पर हनुमान मंदिर समिति ने किया प्रसाद वितरणपांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध निरुद्धादेश पारितरोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चामांडू विधायक ने गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यासविधायक निर्मल महतो ने किया केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन30 सितंबर को गिद्दी-दामोदर पुल का होगा शिलान्यास, सांसद मनीष जायसवाल करेंगे शिलान्यासबड़कीपोना में गैस सिलेंडर का पाइप फटने से झुलसी महिला की मौतझारखंड के समृद्ध जनजातीय संस्कृति की झलक व पौराणिक गाथाओं से जुडा करमा त्यौहार है : डॉ सुनील कश्यप
BREAKING
डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टरकोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरीविधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण कियाकोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौलप्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्नगिद्दी बस्ती में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, छह स्थानों पर एक साथ होगा गायनझारखंड की मंत्री दीपिका की बेटी की सहित चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोकमेनगेट में कर्मा पूजा पर हनुमान मंदिर समिति ने किया प्रसाद वितरणपांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध निरुद्धादेश पारितरोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चामांडू विधायक ने गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यासविधायक निर्मल महतो ने किया केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टर
4 days ago
कोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरी
4 days ago
विधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण किया
4 days ago
कोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौल
4 days ago
प्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्न
4 days ago

ए ला एंगलाइज विद्यालय में बाल संसद के लिए हेड बॉय-हेड गर्ल का अप्रत्यक्ष निर्वाचन संपन्न

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन हर्ष राज पासवान बने हेड बॉय और स्नेहा कुमारी...
विज्ञापन

भुरकुंडा (रामगढ़)। ए ला एंगलाइज विद्यालय में विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से बाल संसद के अंतर्गत हेड बॉय एवं हेड गर्ल के चयन के लिए बुधवार को अप्रत्यक्ष निर्वाचन का सफल आयोजन किया गया। भारतीय राष्ट्रपति निर्वाचन प्रणाली से प्रेरित इस चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतंत्र की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव कराया गया। निर्वाचन पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।

विज्ञापन

विद्यालय की प्रत्येक कक्षा का प्रतिनिधित्व करने वाले कक्षा शिक्षक निर्वाचन मंडल के सदस्य बने और उन्होंने गुप्त मतदान के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान शुरू होने से पहले निर्वाचन अधिकारी कंचन सोनी एवं कृष्ण कुमार अंबष्टा ने सभी प्रतिनिधि शिक्षकों को मतदान प्रक्रिया, मतपत्र के उपयोग और निर्वाचन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी।

Advertisement
Advertisement

निर्धारित समय पर मतदान शुरू हुआ, जिसमें सभी प्रतिनिधि शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटी को सीलबंद कर निष्पक्ष तरीके से मतगणना की गई। मतगणना के बाद हर्ष राज पासवान हेड बॉय तथा स्नेहा कुमारी सिंह हेड गर्ल निर्वाचित घोषित किए गए। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और विजयी प्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि दोनों निर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह शीघ्र आयोजित किया जाएगा। विद्यालय के प्राचार्य विजयंत कुमार ने कहा कि बाल संसद केवल नेतृत्व चुनने का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक सोच, अनुशासन, जिम्मेदारी, सेवा भावना, निर्णय क्षमता और टीमवर्क विकसित करने का प्रभावी मंच है। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों से जोड़ते हुए उन्हें भविष्य का जागरूक एवं उत्तरदायी नागरिक बनने की प्रेरणा देती हैं।

विद्यालय के प्रशासक संजय कुमार ने कहा कि लोकतंत्र केवल मतदान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उत्तरदायित्व, पारदर्शिता और सेवा की भावना का प्रतीक है। विद्यालय की बाल संसद विद्यार्थियों को नेतृत्व के साथ-साथ जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करती है। अंत में सभी प्रतिभागियों, प्रतिनिधि शिक्षकों एवं आयोजन समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा नव-निर्वाचित हेड बॉय हर्ष राज पासवान एवं हेड गर्ल स्नेहा कुमारी सिंह को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका रहा योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में केजी की प्राचार्या अंजू पटेल, प्रशासक संजय कुमार, उपप्राचार्य धर्मेश सोनी, कंचन सोनी, जलेश्वर महतो, कंचन दास, सूर्यदेव सिंह, कुमार विश्वक सेन, वैभव कुमार, कृष्ण अंबष्टा, गौरव साहू, अनुराग कुमार, मिथलेश बेदिया, अभिजीत सिंह, सुजय कुमार, अजीत सिन्हा, अजीत शर्मा, जूही मिश्रा, सपना मिंज, सरिता कुमारी, शबाना खातून, सुमन खलखो, नीतू सिंह, गीता प्रसाद, रुचि सिंह, काजल सिंह, कृति राज, मोहणी कुमारी, सामियां सिद्दीकी, सीमा हेंब्रम, चंचला कुमारी, ललिता कुमारी, काजल बनर्जी, सोनी कुमारी, बबीता कुमारी, शीला देवी एवं वर्षा टेटे सहित सभी शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top