रिपोर्ट एस कुमार
गिद्दी/सिरका। थाना गिद्दी क्षेत्र के दामोदर गिद्दी पुल पर बुधवार दोपहर करीब 2 बजे उसे वक्त अफरा तफरी मच गई, जब पुल को पार करने के दौरान हाईवा के पीछे सफेद कार जा घुसा, इससे वृहद घटना सामने आई, दुर्घटना के बाद जाम की स्थिति बन गई, लोगों ने बताया कि पुल पार करने के दौरान गिद्दी साईड पर पुल के छोर पर हाईवा खड़ी थी, इसी बीच पीछे से एक सफेद क्रेटा कार अनियंत्रित होकर हाईवा के पीछे टक्कर खा घुस गई, खबर लिखे जाने तक कार निकालने का कार्य किया जा रहा था,
जबकि घटना में हताहत होने की सूचना नहीं मिल पाई थी, दुर्घटना में कार का आगे का भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने की बातें सामने आ रही हैं, लोगों ने बताया कि इस प्रकार की घटना दामोदर पुल पर यातायात को असुरक्षा की ओर ले जा रहा है, इससे आमजन जीवन प्रभावित हो रहा है, सड़क पर बड़े-बड़े 12 से 20 चक्का हाइवा ट्रक चलते हैं, सड़क खराब व पुल जर्जर स्थिति में होने के कारण वाहन चालक अनियंत्रित हो जा रहे हैं ।
