विज्ञापन
रिपोर्ट एस कुमार
सिरका। क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी अरगड्डा क्षेत्र के सतीश कुमार श्रीवास्तव के दिशा-निर्देश पर बुधवार को सिरका सीएचपी कोयला स्टॉक के समीप अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रेलवे लाइन एवं भूलीकवाटर क्षेत्र की झाड़ियों में असामाजिक तत्वों द्वारा छिपाकर रखा गया करीब आठ टन कोयला जब्त किया गया।
विज्ञापन
जब्त कोयले को सिरका सीएचपी कोयला स्टॉक में सुरक्षित रखवा दिया गया। अभियान में जीएम यूनिट के एएसआई जितेंद्र, सिरका समूह के एसआई रोपना साहू सहित होमगार्ड के जवान शामिल थे। सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से कोयला चोरी में संलिप्त असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा है।
