झारखण्डराजनीति

सयाल पिं्रस रोड के समीप हाईवा की चपेट में आने से दो युवक की मौत

आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को ले सौंदा-उरीमारी रोड 18 घंटा रखा जाम

3-3 लाख मुआवजा के बाद हटा जाम

भुरकुंडा (रामगढ़)। भुरकुंडा ओपी क्षेत्र अंतर्गत सयाल पिं्रस रोड के समीप बीती रात्री करीब 9ः30 बजे हाईवा की चपेट में आने दो बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये थे। दुर्घटना में घटना स्थल पर ही एक युवक की मौत हो गई। जबकि रिम्स रांची में इलाज के दौरान दुसरे युवक की भी मौत हो गई।

घटना को लेकर मृतक के परिजनों को मुआवजा की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने सौंदा-उरीमारी मार्ग जाम कर ट्रांसपोर्टिंग ठप कर दिया। सड़क जाम रहने के कारण दोनो गाड़िया की लंबी कतार लग गई। जानकारी के बाद भुरकुंडा पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। लेकिन अपनी मांगों पर डटे रहें।

जानकारी के अनुसार उरीमारी के रोहनगढ़ा पिंडरा निवासी शिवनंदन मुर्मू पिता कातीलाल मांझी और सुरेश सोरेन पिता बिरसा मांझी अपनी हीरो डिलक्स बाईक नंबर जेएच 02 यू 5718 पर सवार होकर सौन्दा होते हुए अपने घर जा रहे थे। इसी क्रम में उरीमारी की ओर आ रही हाईवा नंबर जेएच 02 ऐजी 1074 ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे वे दोनो सड़क पर गिर गये। इसी बीच विपरीत दिशा आ रही कोयला लदी हाईवा जेएच 10 बीएस 7036 ने शिवनंदन मुर्मू को रौंद दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में सुरज सोरेने को गंभीर चोटें आई।

घटना के बाद स्थानीय लोगो की मदद से घायल को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर घटना की खबर से आक्रोशि ग्रामीणों ने मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग करते हुए सड़क को जाम कर दिया।

इस दौरान बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढ़ाढस बंधाया। सड़क जाम को लेकर हाईवा मालिक भी घटना स्थल पहुंचे। इसके बाद ग्रामीण और परिजनो से वार्ता कर तत्काल 3-3 लाख रूपये का मुआवजा दिया।

साथ ही और 3-3 लाख मुआवजा देने की बात कही। इसके बाद ग्रामीणों ने 18 घंटे से सड़का जाम को वापस ले लिया। वार्ता में झामुमो के केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया, राजू यादव, दसई मांझी, सोनाराम मांझी, सतीश सिन्हा सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *