
रिपोर्ट एस कुमार
गिद्दी/सिरका। गिद्दी पत्रकार चौंक पर मनुआ फूलसराय के समाजसेवीयो ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। और कहाँ की कर्पूरी जी जात नहीं जमात के नेता थें इनका जितना भी वर्णन किया जाए वह कम हैं
उन्होंने संधर्ष करते हुए गरीब गुरबा के आवाज़ को बुलंद किया और समाज में अपना पहचान बनाया। आज के वर्तमान समय में कर्पूरी जी जैसा संधषशील होना पत्थर के मिल के समान है। इनके जीवनी से हमलोगों को सीख लेने की जरूरत है।
इस मौके पर समाजसेवी सह झामुमो नेता महेश ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, सुभाष ठाकुर, कमल ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष योगेश बेदिया, पुर्व बसपा प्रत्याशी प्रदीप प्रजापति, सुनील प्रजापति, सिकंदर प्रजापति, गौतम राम आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।