BREAKING NEWS
व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्यरामगढ़ में अवैध कोयला खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: जिला प्रशासन ने कंट्रोल ब्लास्टिंग कर ध्वस्त किया अवैध मुहानामंगला जुलूस मे जय श्री राम बजरंग बली की जय उद्घोष से गुंजा रामगढ़रामनवमी मंगला जुलूस को लेकर रामगढ़ में कड़ी सुरक्षा, 700 से अधिक पुलिस बल तैनातरामगढ़ में अवैध कोयला उत्खनन पर संयुक्त कार्रवाई, कई मुहानों को किया गया बंदडाक जीवन बीमा महामेला में रिकॉर्ड कारोबार, एक दिन में 1.38 करोड़ की पॉलिसीविश्व यक्ष्मा दिवस पर रामगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम, टीबी उन्मूलन को जनभागीदारी पर जोररंजू देवीः हड़िया-दारू के अंधकार से स्वावलंबन के उजाले तकअखाड़ा परंपरा हमारी पहचान है, इसे सशक्त बनाना हम सबकी जिम्मेदारी : राजीव जायसवालराष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय 'स्वास्थ्य आरोग्य दूत संवाद' कार्यक्रम का आयोजनबजरंग दल ने गोला में निकाली भव्य मंगला शोभायात्रा,रामभक्तों का उमड़ा जनसैलाबचैती छठ पूजा पर छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्यचैती छठ पूजा पर संध्या अर्घ्य के समय घाटों पर श्रद्धालुओं का दिखा आस्थामंझला चुम्बा छठ घाट पर पहले अर्घ्य के साथ चैती छठ पर्व की शुरुआतचूरचू प्रखंड में मुखिया देवकी द्वारा मूंग की बीज का किया वितरण
No menu items available
BREAKING
व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्यरामगढ़ में अवैध कोयला खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: जिला प्रशासन ने कंट्रोल ब्लास्टिंग कर ध्वस्त किया अवैध मुहानामंगला जुलूस मे जय श्री राम बजरंग बली की जय उद्घोष से गुंजा रामगढ़रामनवमी मंगला जुलूस को लेकर रामगढ़ में कड़ी सुरक्षा, 700 से अधिक पुलिस बल तैनातरामगढ़ में अवैध कोयला उत्खनन पर संयुक्त कार्रवाई, कई मुहानों को किया गया बंदडाक जीवन बीमा महामेला में रिकॉर्ड कारोबार, एक दिन में 1.38 करोड़ की पॉलिसीविश्व यक्ष्मा दिवस पर रामगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम, टीबी उन्मूलन को जनभागीदारी पर जोररंजू देवीः हड़िया-दारू के अंधकार से स्वावलंबन के उजाले तकअखाड़ा परंपरा हमारी पहचान है, इसे सशक्त बनाना हम सबकी जिम्मेदारी : राजीव जायसवालराष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय ‘स्वास्थ्य आरोग्य दूत संवाद’ कार्यक्रम का आयोजनबजरंग दल ने गोला में निकाली भव्य मंगला शोभायात्रा,रामभक्तों का उमड़ा जनसैलाबचैती छठ पूजा पर छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य
6 days ago
रामगढ़ में अवैध कोयला खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: जिला प्रशासन ने कंट्रोल ब्लास्टिंग कर ध्वस्त किया अवैध मुहाना
6 days ago
मंगला जुलूस मे जय श्री राम बजरंग बली की जय उद्घोष से गुंजा रामगढ़
6 days ago
रामनवमी मंगला जुलूस को लेकर रामगढ़ में कड़ी सुरक्षा, 700 से अधिक पुलिस बल तैनात
6 days ago
रामगढ़ में अवैध कोयला उत्खनन पर संयुक्त कार्रवाई, कई मुहानों को किया गया बंद
6 days ago
Advertisement

पत्रकारों के साथ ये कैसी नाराजगी सीएम साहब?-प्रीतम भाटिया

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! बीमा,पेंशन और सुरक्षा कानून के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को...

बीमा,पेंशन और सुरक्षा कानून के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ऐसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

रजरप्पा। पश्चिमी सिंहभूम:आज ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन द्वारा झारखंड में पत्रकारों को बीमा,पेंशन,आवास, एक्रिडेशन,सुरक्षा और संवर्द्धन हेतु प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को कोल्हान आयुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया.AISMJWA ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया और बिहार-झारखंड सह प्रभारी शंकर गुप्ता द्वारा आयुक्त की अनुपस्थिति में उनके सचिव अजय साव को ज्ञापन सौंपा गया है.

ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा कि राज्य में पत्रकारों को बीमा और पेंशन जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए लगातार ज्ञापन सौंपा गया है इसके बावजूद सरकार और विपक्ष का इस ओर ध्यान नहीं गया है.उन्होने कहा कि आज जब राज्यकर्मियों,अधिवक्ताओं,पूर्व कर्मियों और अन्य समूहों को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया जा रहा है तब पत्रकारों की सम्मान सुरक्षा योजना 2022 पर कोई काम नहीं हो रहा है.

विज्ञापन

वे बोले पत्रकारों को सबसे पहले बीमा देने वाले सीएम हेमंत सोरेन बताएं कि पत्रकारों से ये कैसी नाराजगी है.,मौके पर उपस्थित ऐसोसिएशन के बिहार-झारखंड सह प्रभारी शंकर गुप्ता ने कहा कि पत्रकारों पर लगातार फर्जी मामले दर्ज किए जा रहे हैं और वैसे में पत्रकारिता अब सामान्य पेशा नहीं रह गया है.उन्होने कहा कि फर्ज़ी मामलों की सीआईडी जांच को लेकर विभिन्न जिलों में राज्यपाल,मुख्यमंत्री,मुख्य सचिव और डीजीपी को लगातार ज्ञापन सौंपने के बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

ऐसोसिएशन के प्रदेश सचिव देवेंद्र सिंह ने कहा कि पत्रकारों को एकजुट होकर आंदोलन करने की जरुरत है और जब तक हम एकजुट नहीं होंगे सरकार का ध्यान हम पर नहीं जाएगा.उन्होने कहा कि पत्रकारों को एक्रिडेशन जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं क्योंकि एक्रिडेशन कमिटी की बैठक लंबे समय से नहीं हो पाई.

ऐसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता अरूण मांझी ने कहा कि कोरोनाकाल से ही भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों को रेल रियायती सुविधा और टोल फ्री सेवा से मुक्त रखा गया है ये कैसी नाइंसाफी है जिस पर सदन में आवाज उठाई गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.उन्होने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर पूरे देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की जरूरत है.

ऐसोसिएशन के पूर्व प्रमंडलीय प्रभारी अजय महतो ने कहा कि राज्य में पत्रकारों को 25 लाख का सपरिवार बीमा और 10 हजार रुपए मासिक पेंशन के अलावा आवास और एक्रिडेशन योजना से लाभान्वित किया जाना चाहिए. ऐसोसिएशन के पूर्व कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष रंजीत राणा ने कहा कि देश भर में पत्रकारों के हित में सबसे पहले पत्रकार आयोग का गठन होना चाहिए

जिसमें सभी प्रमंडल से एक-एक पत्रकार को शामिल किया जाए ताकि वे अपने प्रमंडल के पत्रकार साथियों के विषयों को लेकर नीति बनाने में सहायक हों. ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से ऐसोसिएशन के पूर्व प्रमंडल प्रभारी अजय महतो,पूर्व प्रमंडल अध्यक्ष रंजीत राणा, सरायकेला-खरसावां के पूर्व जिला महासचिव संतोष साहू,दीपक महतो,मोहम्मद इब्राहिम,दशरथ प्रधान,सुरेश महापात्रा,विद्युत महतो,फणीभूषण टुडू सहित अन्य कई पदाधिकारी उपस्थित थे ।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top