
कल्याणी महिला संघ का महाधिवेशन संपन्न
रजरप्पा। गोला के तिरला मोड़ के समीप बुधवार को कल्याणी महिला संघ का 16वां महाधिवेशन मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी जबकि विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य जलेश्वर महतो मौजूद थे। कार्यक्रम का उद्घाटन उन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी की सरकार महिलाओं को सशक्त एवं समृद्ध बनाने का लगातार प्रयास कर रही है।
आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आकर विकसित भारत बनाने में मदद कर रही है। आज देश स्तर पर कई कल्याणकारी योजना संचालित हो रही है। लेकिन जागरूकता के कारण महिला दीदी का लाभ नहीं ले पाते हैं। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को हर तरह से मदद करने का भरोसा दिलाया।
इससे पूर्व संघ के दीदियो ने डीभीसी चौक से रैली निकालकर कार्यक्रम स्थल पहुंची। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक एवं भाषण का आयोजन किया गया। मंच संचालन मनीषा कुमारी एवं कांति देवी ने किया। मौक़े पर मुखिया बजरंग कुमार महथा, जितलाल टूद्दू,अलका महतो के अलावे सुनीता देवी, सरिता देवी,रुमा देवी, पिंकी देवी,सुनीता, मंजू, ललिता,रेखा, विश्वनाथ,मंटू, ज्योत्स्ना,हिमांशु, बिगलाल ठाकुर, सावित्री देवी, सुमित्रा देवी, ममता सोनी, सम्मा आरा आदि थे।