झारखण्डधर्म-कर्मलेटेस्ट खबरें
मां छिन्नमस्तिका मंदिर में राजद नेताओं ने की पूजा-अर्चना, सुख-समृद्धि की कामना की

भुरकुंडा (रामगढ़)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचा और विधिवत पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता, नव-निर्वाचित
प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष गिरधारी गोप, राजद प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव, जिलाध्यक्ष शाहिद सिद्दिकी, भानू यादव सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे। पूजा के बाद सभी नेताओं ने मंदिर परिसर में जनता की भलाई के लिए काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस धार्मिक यात्रा को लेकर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।