रिपोर्ट एस कुमार
सिरका। क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी के दिशा-निर्देश पर रविवार को रेलवे लाइन, बुध बाजार के पास अभियान चलाया गया। इस दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा चोरी कर छुपाया गया लगभग 4 टन कोयला बरामद किया गया। जब्त कोयले को सीएचपी कोयला स्टॉक में सुरक्षित रखवा दिया गया। मौके पर अभियान में जीएम यूनिट के एएसएसआई जितेन्द्र, सिरका समूह के विक्रम सिंह सहित महिला एवं पुरुष होम गार्ड के जवान सक्रिय रूप से शामिल थे।
