भुरकुंडा (रामगढ़)। वी पिपुल ए ग्लोबल सोसाइटी ने सोमवार को बरका-सयाल क्षेत्र सीएसआर के सौजन्य से महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष रेणुका दास और संचालन जसीम अंसारी ने किया। साथ ही महिला सशक्तिकरण, जागरूकता और आत्म निर्भर बनाने सम्बन्धित योजनाओं पर चर्चा की गई।
बैठक में प्रखंड, कोयलांचल और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता, स्वरोजगार के लिये हस्तकला, ब्यूटीशियन, सिलाई-कढ़ाई, कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र संचालित करने का निर्णय लिया गया। संस्था महिलाओ को आर्थिक रूप से मजबूत, स्वरोजगार की अपनी योजनाओं से अवगत कराया।
मौके पर बैयजन्ति देवी, पूजा देवी, रीमा वर्मा, नीतू कुमारी, मंजुलता कुमारी, सीमा देवी, नीलम देवी, तारा देवी, सरिता कुमारी, कंचन देवी, शोभा देवी, रीना देवी, उषा देवी, पुष्पा देवी, प्रीति देवी, पिंकी देवी, अंजली देवी सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं।

