भुरकुंडा (रामगढ़)। श्रीश्री बुढ़वा महादेव मंदिर भुरकुंडा परिसर में रविवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में समिति के अध्यक्ष गणेश साव के आकस्मिक निधन पर सभी समिति सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया। मंदिर के पुजारी अशोक तिवारी ने कहा कि समिति अध्यक्ष का आकस्मिक निधन मंदिर के साथ ही समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है।
अपने जीवन काल में गणेश साव हमेशा सामाजिक सरोकार के काम में बढ़चढ़ कर सहयोग करते थे। बुढ़वा महादेव मंदिर के भी पुनरुद्धार में उनको सहयोग अविस्मरणीय रहा है। उनकी कमी समाज हमेशा महसूस करती रहेगी। समिति के सदस्य मो.इस्लाम, शंभू सिंह, प्रमोद सिंह, डब्लू पांडेय, सुनील बैठा ने कहा कि समिति अध्यक्ष के निधन से पूरा समाज मर्माहत है।
मौके पर मौजूद संजय तिवारी, विपुल पटेल, सचिन प्रजापति आदि ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए बुढ़वा महादेव से प्रार्थना किया।

