रिपोर्ट सज्जाद आरिफ
दुलमी। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चामरोम ग्राम स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में मंगलवार को ग्रामीणों की एक आवश्यक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अशोक कुमार महतो ने किया। बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम के साथ दुर्गा पूजा मनाने पर चर्चा हुई। निर्णय हुआ कि पूजा के दौरान पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाट्य मंचों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया है।
जिसमें अध्यक्ष विकास कुमार उपाध्यक्ष मंशु मुंडा सचिव अनिल कुमार ठाकुर उप सचिव सुनील कुमार कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार उपकोषाध्यक्ष योगेंद्र मुंडा कचयन सर्वसम्मति से किया गया। इसके अलावा कार्यकारी सदस्यों का भी गठन किया गया है। जिसमें शंकर कुमार, सुनील कुमार, सुजीत कुमार, प्रभास किशोर महतो, मिथिलेश कुमार, दिनेश महतो, फिलेश्वर महतो, सुनील कुमार, गोपाल मंडा सहित कई लोगों को समिति में शामिल किया गया है।

