करें योग रहें निरोग : गिरधारी गोप
भुरकुंडा (रामगढ़)। भुरकुंडा अंबेडकर स्थल के प्रांगण में बुधवार से पांच दिवसीय योग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी गिरधारी गोप ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों और अभिभावकों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि गिरधारी गोप ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए हर व्यक्ति को सुबह-शाम कम से कम 30 मिनट योग और व्यायाम के लिए अवश्य निकालना चाहिए।
वर्तमान समय में मोटापा सबसे बड़ी समस्या बनता जा रहा है और दवाओं से बचाव का सबसे अच्छा विकल्प योग ही है। उन्होंने करें योग रहें निरोग का नारा बुलंद करते हुए कहा कि योग और व्यायाम के जरिए कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। खेल शिक्षक कंचन दास ने बताया कि यह प्रतियोगिता 10 सितंबर से 14 सितंबर तक चलेगी और समापन समारोह में सफल प्रतिभागियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

शिविर में प्रशिक्षिका आस्था सिंह द्वारा विभिन्न योगासन और प्राणायाम जैसे सूर्य नमस्कार, त्रिकोणासन, चक्रासन, धनुरासन, वीरभद्रासन, वज्रासन और मंटूकासन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण लेने वालो में स्मृति मुंडा, चित्रलेखा खुशी, भूमि, सुमन, सोनाली, स्वीटी, विकास, रेयांश, शिवांश और अनीश शामिल थें। शिविर को सफल बनाने में कमलनाथ सिंह, रंजीत कुमार, राजेश मुंडा, सूरज कुमार सहित कई अभिभावकों ने अहम भूमिका निभाई।


