रिपोर्ट एस कुमार
रामगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2025, बृहस्पतिवार को मुक्तिधाम संस्था द्वारा दामोदर घाट स्थित बापू के समाधि स्थल पर प्रार्थना एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 10:15 बजे आरंभ होगा। संस्था के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और सम्मान के साथ बापू को याद किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रार्थना सभा के साथ पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। उन्होंने कहा कि गांधीजी के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। संस्था के सचिव भास्कर अग्रवाल, सदस्य राजेश कुमार अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक कमल बगड़िया ने बताया कि इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और आमजन शामिल होंगे।

