रिपोर्ट एस कुमार
सिरका। अरगड्डा क्षेत्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अरगड्डा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार झा ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। समारोह में प्रबंधक (मानव संसाधन) मनीष कुमार अम्बष्टा, सुभाष राजभर, यूनियन प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान गांधी जी के जीवन और विचारों पर आधारित पुस्तकें सभी को भेंट की गईं।
अपने संबोधन में महाप्रबंधक महोदय ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा और सादगी पर आधारित सिद्धांतों को याद करते हुए सभी को उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने गांधी जी के विचारों को आत्मसात करने और समाज में शांति, सद्भाव व सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

